विंबलडन में छाई शुभमन ग‍िल-सच‍िन तेंदुलकर की जोड़ी, सारा तेंदुलकर ने स्पेन में मचाया तहलका, देखें PHOTOS – shubman gill sachin tendulkar wimbledon sara tendulkar spain mallorca spain instagram tspok


विंबलडन 2026 के मेन्स सिंगल्स मेन्स सिंगल्स सेमीफाइनल के दौरान क्रिकेट और टेनिस का शानदार मेल देखने को मिला. भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और टीम इंडिया के वनडे कप्तान शुभमन गिल सेंटर कोर्ट के प्रतिष्ठित रॉयल बॉक्स में एक साथ बैठे नजर आए. दोनों ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव और ब्रिटेन के वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी आर्थर फेरी के बीच पहला पुरुष सेमीफाइनल मुकाबला देखा.

सचिन तेंदुलकर पिछले कई वर्षों से विंबलडन में नियमित रूप से पहुंचते रहे हैं. टेनिस के प्रति उनका लगाव किसी से छिपा नहीं है. वहीं शुभमन गिल के लिए यह पहली बार था जब उन्हें विंबलडन के रॉयल बॉक्स में मैच देखने का मौका मिला.

मैच के दौरान सचिन और गिल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं. हालांकि, इन तस्वीरों में सारा तेंदुलकर नजर नहीं आईं. इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं जरूर शुरू हो गईं. 

रॉयल बॉक्स में सिर्फ भारतीय क्रिकेट के सितारे ही नहीं थे. वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा भी सचिन के साथ मौजूद रहे. दोनों दिग्गजों को एक साथ देखकर क्रिकेट प्रशंसकों की पुरानी यादें ताजा हो गईं. इसके अलावा लिवरपूल फुटबॉल क्लब के कप्तान वर्जिल वान डाइक और लीड्स यूनाइटेड के चेयरमैन पराग मराठे भी सेंटर कोर्ट पर मौजूद थे.

मैच में अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रिटेन के आर्थर फेरी को सीधे सेटों में हराकर पहली बार विंबलडन फाइनल में जगह बनाई.

शुभमन गिल के लिए यह विंबलडन दौरा व्यस्त क्रिकेट कार्यक्रम से पहले एक छोटा ब्रेक भी है. अब वह इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे. सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा, जबकि बाकी दो मैच 16 और 19 जुलाई को होंगे.

गिल पिछले टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टी20 टीम से बाहर कर दिए गए थे, जबकि इससे पहले वह उपकप्तान की भूमिका निभा रहे थे. नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में भारतीय टीम का हालिया टी20 दौरा निराशाजनक रहा. टीम को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज गंवानी पड़ी और इंग्लैंड के खिलाफ भी टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में वनडे सीरीज भारतीय टीम और गिल दोनों के लिए वापसी का अच्छा मौका होगी.

सारा तेंदुलकर ने स्पेन से शेयर की स्टोरी
जहां एक ओर शुभमन गिल और सचिन तेंदुलकर विंबलडन के रॉयल बॉक्स में मैच का लुत्फ उठाते नजर आए, वहीं सारा तेंदुलकर उस दौरान स्पेन में थीं.

सारा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर मलोरका, स्पेन (Mallorca, Spain) लोकेशन के साथ कई तस्वीरें साझा कीं. इन तस्वीरों में वह बीच सैर, खाने का आनंद लेते और एक दोस्त के साथ सेल्फी क्लिक करती दिखाई दीं.

ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस के बीच यह चर्चा जरूर रही कि सचिन और शुभमन विंबलडन पहुंचे, लेकिन सारा वहां नजर नहीं आईं. ध्यान रहे सोशल मीड‍िया पर अक्सर सारा और शुभमन की दोस्ती की चर्चा होती रहती है. 

 

 

—- समाप्त —-





Leave a Comment