‘कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां…’, पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच


हिज़्बुल मुजाहिदीन के डिप्टी सुप्रीम कमांडर शमशेर खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो ये कहते सुना जा सकता है कि पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों से आए आतंकवादी कश्मीर में लड़े और मारे गए हैं. वीडियो में शमशेर खान एक सभा को संबोधित करते हुए दिख रहा है, जिसमें वो कहता है कि कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं है जहां कोई पाकिस्तानी दफन न हो.

हिज़्बुल कमांडर शमशेर खान कहता है कि लोलाब और कुपवाड़ा से लेकर कठुआ तक कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं है जहां पाकिस्तानी आतंकवादियों के अवशेष न हों. इसके बाद वो वीडियो में पाकिस्तान और कश्मीर के बीच के संबंधों के बारे में बात करता है और कहता है कि कोई भी इन दोनों क्षेत्रों के बीच नफरत पैदा नहीं कर सकता. खान का ये वीडियो बुधवार (8 जुलाई) को मुज़फ़्फ़राबाद में जमात-ए-इस्लामी के एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है.

यह वीडियो उस घटना के कुछ महीनों बाद आया है, जब जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मई में हिज़्बुल मुजाहिदीन के आतंकी की पंजल्ला सोपोर में मौजूद संपत्ति को ज़ब्त किया था. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घोषित अपराधी की पहचान रोहामा रफियाबाद के गुलाम मोहम्मद भट उर्फ़ हैदर के तौर पर हुई है. उन्होंने कहा, “जांच से पता चला है कि आरोपी गैर-कानूनी हथियार और गोला-बारूद की ट्रेनिंग लेने के लिए गैर-कानूनी तरीके से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर गया था. वह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन HM से जुड़ा है और पाकिस्तान से अपनी गतिविधियां चला रहा है.”

PM मोदी ने किया ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान वहां एक कम्युनिटी इवेंट में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया और कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान भारत की रक्षा क्षमताओं का डेमो देखने को मिला. वे अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ प्रवासी भारतीयों के एक कार्यक्रम में शामिल हुए और कहा कि दुनिया अब भारत के रक्षा प्लेटफॉर्म्स की विश्वसनीयता देख रही है.

उन्होंने कहा, “दुनिया भारत के डिफेंस प्लेटफॉर्म्स की क्षमता और विश्वसनीयता देख रही है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आपने इसका प्रदर्शन देखा होगा. धमाके तो आतंकियों के ठिकानों पर हो रहे थे, लेकिन उनकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी.” 

ये भी पढ़ें

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ‘ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे’,खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान





Leave a Comment