‘अब तो रिश्ता पक्का’, सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी के साथ विंबलडन देखने पहुंचे शुभमन गिल, फैंस ने लिए मजे – shubman gill at wimbledon with sachin tendulkar anjali tendulkar users said ab to rishta pakka
शुभमन गिल लंदन के प्रतिष्ठित विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में पहुंचे। उनके साथ पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी मौजूद रहीं
सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी के साथ विंबलडन पहुंचे शुभमन गिल
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी कर रहे हैं। श्रंखला की शुरुआत 14 जुलाई से होने वाली है। इससे पहले शुभमन गिल लंदन के प्रतिष्ठित विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में पहुंचे। जहां उनके साथ पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी मौजूद रहीं। तीनों को साथ बैठा देख सोशल मीडिया पर फैंस ने कमेंट किए कि ‘अब तो रिश्ता पक्का’। क्योंकि अक्सर शुभमन का नाम सारा तेंदुलकर से जोड़ा जाता है।
यूजर्स ने किए कमेंट
शुभमन गिल ने विंबलडन में बेहद स्टाइलिश अंदाज में एंट्री की। उन्होंने हल्के भूरे रंग का ब्लेजर, नीली शर्ट, टाई और काला चश्मा पहना हुआ था। उनका यह लुक फैंस को काफी पसंद आया। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने नेवी ब्लू सूट और अंजलि तेंदुलकर ने ऑलिव ग्रीन ड्रेस में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस फोटो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में सारा और शुभमन के कथित रिश्ते को लेकर कमेंट किए। जिसमें से ज्यादातर यूजर्स ने लिखा कि ‘अब तो रिश्ता पक्का हो गया है’ और ‘ससुर दामाद की जोड़ी अच्छी लग रही है। बता दें कि गिल और सारा ने कभी अपने रिश्तों को लेकर खुलकर कोई बात नहीं की है। सोशल मीडिया पर दोनों के साथ की खबरें अक्सर तूल पकड़ती है।
क्या है सारा और शुभमन का सच?
सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस के बीच शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के रिश्ते की बात होती रहती है। दोनों की ओर से कभी कोई पुष्टि नहीं की गई है और न ही अफवाहों का गलत बताया गया है। कई बार दोनों की एक ही रेस्टोरेंट की तस्वीरें सामने आई है, जिससे फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया। इसके अलावा अक्सर मैदान पर फैंस सारा का नाम लेकर शुभमन को चिढ़ाते हुए नजर आते हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ खेली जानी है वनडे सीरीज
इसके साथ ही आपको बता दें कि 14 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज भी होने वाला है। टी20 टीम के साधारण प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई को उम्मीद है कि वनडे टीम बेहतर खेल दिखाएगी। वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी के लिहाज से ये श्रंखला बेहद अहम होने वाली है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह भी खेलते हुए नजर आने वाले हैं।
लेखक के बारे मेंमोहित कुमारमोहित कुमार नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं । उन्हें क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, कुश्ती और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों को कवर करने में विशेष रुचि है। खेल जगत की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर रियल टाइम अपडेट्स और मैच एनालिसिस तक, वह पाठकों को तेज और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मोहित जून 2026 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं।पत्रकारिता के क्षेत्र में मोहित कुमार ने वर्ष 2022 में स्पोर्ट्सविकी के साथ अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल पत्रकारिता पर काम किया और विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया। अपने करियर के दौरान उन्होंने टी20 विश्व कप 2022, वनडे विश्व कप 2023, टी20 विश्व कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी और ओलंपिक 2024 जैसे प्रतिष्ठित खेल आयोजनों को कवर किया है।विशेषज्ञता:मोहित खेल जगत की सभी प्रमुख खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम अपडेट्स, मैच रिपोर्ट, प्रीव्यू, रिव्यू और गहन विश्लेषण उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है। लेखन के साथ-साथ कैमरे के सामने आत्मविश्वास के साथ खबरों को प्रस्तुत करना भी उनकी विशेष पहचान है।शिक्षा: मोहित कुमार ने वर्ष 2020 में गुरु जंबेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हरियाणा से पत्रकारिता में स्नातक (बैचलर डिग्री) प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने आईआईएमएमआई (IIMMI) से एंकरिंग और रिपोर्टिंग में डिप्लोमा भी किया है।… और पढ़ें