नई दिल्ली। Mock Trading Today: शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों के लिए शनिवार आमतौर पर छुट्टी का दिन होता है। लेकिन आज, 11 जुलाई 2026 (शनिवार) को स्थिति अलग है। आज शेयर बाजार खुला है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर ट्रेडिंग गतिविधियां चल रही हैं। अब आपके मन में सवाल होगा कि आखिर जब शनिवार है तो बाजार खुला क्यों है? आइए जानते हैं कि आखिर आज शनिवार के दिन BSE-NSE क्यों खुले हैं।
हालांकि, यह सामान्य कारोबार नहीं बल्कि मॉक ट्रेडिंग सेशन (Today Mock Trading Session) है, जिसे एक्सचेंज ने पहले ही 8-9 जुलाई 2026 को नोटिस जारी कर निवेशकों को इसकी जानकारी दी थी।
आज शनिवार क्यों खुला है शेयर बाजार?
आज होने वाली ट्रेडिंग में वास्तविक खरीद-बिक्री नहीं होगी। यह केवल एक Mock Trading Session है, जिसका उद्देश्य एक्सचेंज के तकनीकी सिस्टम, नेटवर्क और आपदा प्रबंधन (Disaster Recovery) व्यवस्था की जांच करना है। इस अभ्यास के दौरान निवेशकों के वास्तविक पैसों का कोई लेन-देन नहीं होता।
किन-किन सेगमेंट में होगी मॉक ट्रेडिंग?
NSE और BSE की ओर से आयोजित इस विशेष सेशन में कई बाजार सेगमेंट शामिल किए गए हैं। इनमें मुख्य रूप से—
- इक्विटी (Equity)
- इक्विटी डेरिवेटिव्स
- फ्यूचर्स और ऑप्शन्स
- करेंसी डेरिवेटिव्स
- कमोडिटी डेरिवेटिव्स
- इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (EGR)
इन सभी सेगमेंट में केवल सिस्टम टेस्टिंग के उद्देश्य से ट्रेडिंग प्रक्रिया का अभ्यास किया जाएगा।
NSE और BSE ने जारी किया नोटिस
8-9 जुलाई 2026 को जारी अपने नोटिस में एक्सचेंजों ने बताया कि 11 जुलाई 2026 (शनिवार) को प्राइमरी साइट और बैकअप (BCP/DR) सिस्टम पर विशेष मॉक ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी तकनीकी समस्या या आपात स्थिति में ट्रेडिंग सिस्टम बिना रुकावट के काम करता रहे।
NSE ने 8 जुलाई के अपने सर्कुलर में लिखा- “शनिवार, 11 जुलाई, 2026 को मॉक ट्रेडिंग – इक्विटी कैश सेगमेंट में क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) शुरू करने से जुड़ी ट्रेडिंग प्रक्रियाओं की टेस्टिंग। इक्विटी कैश सेगमेंट में क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) शुरू करने और उससे जुड़ी ट्रेडिंग प्रक्रियाओं के बारे में 29 मई, 2026 के सर्कुलर नंबर NSE/CMTR/74466 के संदर्भ में, एक्सचेंज शनिवार, 11 जुलाई, 2026 को कैपिटल मार्केट में एक मॉक ट्रेडिंग सेशन आयोजित करेगा।”
BSE ने 8 जुलाई के अपने सर्कुलर में कहा- “एक्सचेंज ने 11 जुलाई, 2026 को इक्विटी सेगमेंट के लिए एक मॉक ट्रेडिंग सेशन तय किया है। जो ट्रेडिंग मेंबर्स थर्ड-पार्टी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, वे भी इस मौके का फायदा उठाकर मॉक ट्रेडिंग सेशन के दौरान अपने ट्रेडिंग एप्लिकेशन की अलग-अलग फंक्शनैलिटी (जैसे कि मार्केट की खास स्थितियां) को टेस्ट कर सकते हैं। इनमें कई तरह के कॉल ऑक्शन सेशन, रिस्क-रिडक्शन मोड, ट्रेडिंग हॉल्ट, ब्लॉक डील वगैरह शामिल हैं।”
आज 11 जुलाई की Mock Trading की टाइमिंग
शनिवार को होने वाला यह विशेष मॉक ट्रेडिंग सेशन निर्धारित समय के अनुसार अलग-अलग चरणों में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्री-ओपन, ऑर्डर एंट्री, ट्रेडिंग और री-लॉगिन जैसी गतिविधियां शामिल रहेंगी। बाजार सहभागियों को एक्सचेंज की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार लॉगिन और सिस्टम टेस्टिंग करनी होगी।
हमने नीचे NSE की इक्विटी ट्रेडिंग की टाइमिंग की टेबल लगाई है। इसके साथ BSE की भी हमने टाइमिंग को लेकर एक टेबल लगाई है।


क्या होती है मॉक ट्रेडिंग । What is Mock Trading
मॉक ट्रेडिंग, जिसे पेपर या वर्चुअल ट्रेडिंग (Mock Trading is a Virtual Trading) भी कहा जाता है, एक ऐसा नकली माहौल है जहां यूजर्स असली पैसे के बजाय वर्चुअल फंड का इस्तेमाल करके फाइनेंशियल एसेट्स खरीदते और बेचते हैं। यह नए लोगों और प्रोफेशनल्स को बिना किसी जोखिम के रणनीतियों का अभ्यास करने, ट्रेडिंग इंटरफेस को टेस्ट करने और मार्केट की गतिविधियों को पूरी तरह से समझने का मौका देता है।