FIFA World Cup: फीफा विश्व कप में पहली बार हुआ ऐसा, बेल्जियम को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन


फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम को हराकर स्पेन ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. आज हुए इस मैच में स्पेन ने 2-1 से जीत दर्ज की, बेल्जियम का सफर समाप्त हुआ. पूरे मैच में लामिन यमाल ने कई मौके बनाए, लेकिन वह गोल नहीं कर सके. इस मुकाबले में बेल्जियम ने ऐसा कुछ किया, जो इस विश्व कप कोई टीम नहीं कर पाई थी.

स्पेन के लिए पहला गोल फेबियन रुइज ने 30वें मिनट में दागा. डी ओलमो ने गेंद को गोल के लिए मारा, लेकिन गोलकीपर ने डाइव लगाकर इसे रोक लिया लेकिन उनके हाथ से लगकर गेंद थोड़ी दूर हो गई. मिडिल में खेल रहे फेबियन ने दौड़ लगाते हुए सीधा गेंद को गोलपोस्ट के अंदर भेज दिया. इससे पहले लामिन यमाल ने कई मौके बनाए, गोलपोस्ट पर गेंद को मारा लेकिन गोल नहीं कर सके.

वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार हुआ ऐसा

41वें मिनट में बेल्जियम के स्ट्राइकर चार्ल्स द केटेलेरे ने गोल मारकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. राइट विंग पर खेल रहे खिलाड़ी ने क्रॉस मारा, चार्ल्स ने शानदार हेडर से गेंद को गोलपोस्ट के अंदर भेज दिया. बेल्जियम पहली टीम है, जिसने स्पेन के खिलाफ इस विश्व कप में गोल मारा है. जी हां, इससे पहले कोई भी टीम स्पेन के खिलाफ एक गोल भी नहीं कर सकी थी.

यह भी पढ़ें- विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- ‘सास, ससुर और दामाद एक साथ’

गोलकीपर की गलती से हुआ दूसरा गोल

90 मिनट पूरे होने में 2 मिनट बचे थे, इसके बाद 5-6 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम मिलता. मैच रोमांचक चल रहा था, स्पेन के मिड फील्डर ने काफी दूर से गेंद को गोलपोस्ट की तरफ हिट किया. बेल्जियम के गोलकीपर को इसे रोकने में कोई परेशानी नहीं होनी थी, लेकिन वह गेंद को कंट्रोल नहीं कर पाए. उनके हाथ से लगकर गेंद दूर हो गई, कुछ देर पहले ही मैदान पर आए मिकेल मैरिनो तेज गति से दौड़कर आए और गोल कर दिया.



Leave a Comment