Cockroach Janta Party:सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके का इंस्टाग्राम हैक; Cjp का बैकअप अकाउंट मेटा ने हटाया – Cockroach Janta Party Founder Abhijeet Dipke’s Instagram Account Hacked; Cjp’s Backup Account Also Removed


कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुक्रवार को दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह अपने अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अचानक कंट्रोल खत्म हो गया और लॉगिन करने में दिक्कत आ रही है। उनका कहना है कि अकाउंट हैक होने की वजह से पार्टी की ऑनलाइन गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं।

एक्स पर अभिजीत दिपके ने मेटा को किया टैग

अभिजीत दिपके ने एक्स पर एक पोस्ट में अपने अकाउंट का स्क्रीनशॉट पोस्ट कर मेटा को टैग कर लिखा, ‘मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट का एक्सेस खत्म हो गया है, मैं इसे रिकवर करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन नहीं हो पा रहा है’।

(ये खबर अपडेट की जा रही है)




Leave a Comment