53 की उम्र में फिर दिखा ‘दादा’ का जलवा:गली क्रिकेट में 68 गेंदों पर ठोके 132 रन, फैंस बोले- बचपन याद आ गया – Sourav Ganguly Made Century In Gully Cricket Video Goes Viral


स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी

Updated Fri, 22 May 2026 10:54 PM IST

53 साल की उम्र में सौरव गांगुली ने गली क्रिकेट मैच में 68 गेंदों पर 132 रन ठोककर फैंस को अपने पुराने दिनों की याद दिला दी। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और मैदान पर वही पुराना अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर फैंस भावुक हो उठे।


Sourav Ganguly made century in gully cricket video goes viral

गली क्रिकेट में दादा का जलवा
– फोटो : Gully cricket (videograb)



विस्तार

भारतीय क्रिकेट के लाखों फैंस के लिए सौरव गांगुली सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं, बल्कि एक भावना रहे हैं। 90 के दशक और शुरुआती 2000 के दौर में जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को नई पहचान दी, वही ‘दादा’ एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आए। इस बार मंच कोई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम नहीं, बल्कि गली क्रिकेट का मैदान था। सोशल मीडिया पर इन दिनों गांगुली का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्थानीय गली क्रिकेट मैच में शानदार बल्लेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। 53 साल की उम्र में भी गांगुली ने ऐसा खेल दिखाया कि फैंस को उनके सुनहरे दिन याद आ गए।


Leave a Comment