Trending GK Quiz: भारत में सालभर कोई ना कोई कॉम्पिटिटिव परीक्षा होती ही रहती है. इन परीक्षाओं में मैथ, रीजनिंग और जनरल नॉलेज व स्टेटिक जीके से जुड़े अहम सवाल पूछे जाते हैं. जनरल नॉलेज और स्टेटिक जीके के सवाल अक्सर परीक्षा में आपकी रैंक तय करते हैं. इसलिए हम एक सीरीज शुरू कर रहे हैं, जिसके जरिए आप स्टेटिक जीके की तैयारी क्रिटिकल थिंकिंग से जुड़े सवालों की प्रैक्टिस कर सकते हैं. इस सीरीज में हम कुछ पहेलियां भी पूछेंगे, जो आपके IQ और सोचने की क्षमता का टेस्ट लेंगे. अगर आप इस सीरीज को अच्छे से फॉलो करते हैं, तो यकीनन आप किसी भी कॉम्पिटिटिव परीक्षा में जनरल नॉलेज सेक्शन में बेहतरीन स्कोर कर पाएंगे. इसके अलावा, हमारी एक सलाह है कि आप इन सवालों को कहीं नोट करके रख लें, ताकि परीक्षा के दौरान आप क्विक रिवीजन कर सकें.
सवाल 1: भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) किस तारीख को मनाया जाता है?
जवाब 1: भारत में हर वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है. यह दिन साइंटिस्ट सी. वी. रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज की याद में मनाया जाता है.
सवाल 2: मानव शरीर में लाल रक्त कणिकाओं (RBC) का निर्माण किस अंग में होता है?
जवाब 2: लाल रक्त कणिकाएं शरीर की अस्थिमज्जा (Bone Marrow) में बनती हैं, जो हमारी बड़ी हड्डियों के अंदर मौजूद होती है.
सवाल 3: नेत्रदान के समय आंख का कौन-सा हिस्सा दान के लिए लिया जाता है?
जवाब 3: नेत्रदान में पूरी आंख नहीं, बल्कि कॉर्निया (Cornea) यानी आंख का पारदर्शी बाहरी हिस्सा दान किया जाता है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति की रोशनी लौटाई जा सकती है.
सवाल 4: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) का गरम दल और नरम दल में विभाजन कब हुआ था?
जवाब 4: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का विभाजन 1907 में सूरत अधिवेशन के दौरान हुआ था, जब पार्टी गरम दल और नरम दल में बंट गई थी.
सवाल 5: आखिर भारत का राष्ट्रीय भोजन क्या है?
जवाब 5: दरअसल, भारत का राष्ट्रीय भोजन खिचड़ी है.