इंग्लैंड में ट्रैफिक जाम में फंस गई थी टीम इंडिया की बस, स्टेडियम पहुंचने में हुआ लेट; टॉस भी हुआ लेट, Cricket Hindi News


इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांचवें मैच के लिए टॉस में देरी हुई है। क्योंकि भारतीय टीम की बस ट्रैफिक में फंस गई और तय समय पर स्टेडियम नहीं पहुंच सकी।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी20 मैच शनिवार को साउथैम्पटन में होने वाला है। हालांकि भारतीय टीम मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम नहीं पहुंच सकी। मैच के लिए टॉस साढ़े छह बजे होना था लेकिन भारतीय टीम तय समय तक मैदान में ही नहीं पहुंच सकी और इस वजह से टॉस में देरी हुई। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम का इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। टीम ने तीन मुकाबले खेले हैं और सबमें हार का सामना करना पड़ा है। पहला मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था। भारतीय टीम ने 6 बजे के बाद स्टेडियम में एंट्री लिया।

भारत-इंग्लैंड के बीच पांचवें मैच में टॉस में हुई देरी

भारतीय टीम की बस ट्रैफिक में फंसने के कारण स्टेडियम में देरी से पहुंची। टॉस का समय साढ़े 6 बजे था लेकिन भारतीय टीम के खिलाड़ी देरी से मैदान पर पहुंचे। टॉस का समय बीत जाने के बाद भारत के कप्तान श्रेयस मैदान पर आए लेकिन वह वॉर्म अप करते हुए दिखे। टॉस को लेकर नया टाइम सामने आया है, जिसके हिसाब से अब टॉस सवा सात बजे होगा और मैच साढ़े सात बजे शुरू होगा। आखिरी मैच में ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को मौका मिल सकता है। वह मैच शुरू होने से पहले अपना रनअप मार्क कर रहे थे।

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहली बार द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीती। भारत ने आयरलैंड के खिलाफ पिछली सीरीज 0-2 से गंवाई थी, जिससे उसे अय्यर की कप्तानी में पिछले छह मैच में से पांच में हार का सामना करना पड़ा। मौजूदा सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट बढ़ गया था।

भारतीय टीम के 2006 में पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बाद से यह सबसे लंबा अंतराल है जबकि वह कोई मैच नहीं जीत पाई। ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए दूसरे मैच को छोड़कर भारतीय टीम ने खेल के हर विभाग में लचर प्रदर्शन किया। दूसरे मैच में भारत अच्छी स्थिति में दिख रहा था लेकिन रवि बिश्नोई के 17वें ओवर ने भारत को जीत से दूर कर दिया। नॉटिंघम में भारत ने अब तक का सबसे खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन किया और टीम 76 रन पर आउट हो गई। ब्रिस्टल में खेले गए चौथे मैच में टीम प्रत्येक विभाग में नाकाम रही।

टीम इस प्रकार है-

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, सूर्यांश शेडगे, रवि बिश्नोई।

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल साल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, विल जैक्स, सैम कुरेन, जोश टंग, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, सन्नी बेकर, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स।



Leave a Comment