5वें टी-20 मैच में इंग्लैंड ने रच दिया इतिहास, भारत के खिलाफ 250+ का स्कोर बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बनी, Cricket Hindi News


आखिरी टी-20 मैच में इंग्लैंड ने इतिहास रच दिया है। वह भारत के खिलाफ टी-20 अंतरराट्रीय क्रिकेट में 250 से अधिक का स्कोर बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। इससे पहले किसी भी टीम ने ऐसा कारनामा नहीं किया है।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच साउथहैंप्टन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 257 रन तीन विकेट के नुकसान पर बना दिए और इतिहास रच दिया। इंग्लैंड द्वारा बनाया गया यह स्कोर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले इंग्लिश टीम ने ही साल 2026 में ही वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 246 रन 7 विकेट के नुकसान पर बना दिए थे, जो किसी भी टीम का मेन इन ब्लू के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर था, लेकिन अब इंग्लैंड ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और भारत के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर 257/3 विकेट पर हो गया है। इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 250 से अधिक का स्कोर खड़ी करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है।

भारत के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इन दो स्कोरों के अलावा तीसरा सबसे बड़ा स्कोर वेस्टइंडीज ने साल 2016 में लॉडरहिल में बनाया था, जब कैरेबियाई टीम न 245/6 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवरों में बना दिए थे। भारत के खिलाफ क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में चौथा सबसे बड़ा स्कोर 227 रन था जो दक्षिण अफ्रीका ने इंदौर में बनाया था।

भारत के खिलाफ टी20I में किसी भी टीम द्वारा बनाए गए सर्वोच्च स्कोर

1. 257/3 इंग्लैंड, साउथेम्प्टन 2026

2. 246/7 इंग्लैंड, वानखेड़े 2026

3. 245/6 वेस्ट इंडीज, लॉडरहिल 2016

4. 227/3 साउथ अफ्रीका, इंदौर।

मैच की बात करें तो मुकाबले में कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया जो गलत साबित हुआ। इंग्लैंड का पहला विकेट फिल साल्ट के रूप में 8 विकेट के नुकसान पर गिरा लेकिन उसके बाद जोस बटलर और हैरी ब्रुक ने तबाही मचा दी। ब्रुक ने जहां 45 गेंदों में 4 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 95 रन बनाए, वहीं जोस बटलर ने 64 गेंदों में 12 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 131 रन 204 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बनाए। 258 रनों के जवाब में भारत का पहला विकेट सस्ते में गिर चुका है।



Leave a Comment