अगले हफ्ते तीन कंपनियां आईपीओ मार्केट में दस्तक दे रही हैं। इनमें दो कंपनिया मेनबोर्ड की हैं। इसमें एसबीआई फंड्स मैनेजर भी शामिल है जो ओएफएस के जरिए 11,693 करोड़ रुपये जुटाएगी। जानिए प्राइस बैंड और जीएमपी।
हाइलाइट्स
- अगले हफ्ते एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट समेत तीन इश्यू खुल रहे हैं
- इनमें से दो मेनबोर्ड के हैं जबकि एक इश्यू एसएमई सेगमेंट का है
- तीनों इश्यू 14 जुलाई को खुलेंगे और 16 जुलाई को बंद होंगे
- SBI फंड्स मैनेजमेंट की OFS के जरिए पैसा जुटाने की योजना

SBI फंड्स मैनेजमेंट IPO
SBI फंड्स मैनेजमेंट हफ्ते का सबसे बड़ा इश्यू होगा। यह 14 जुलाई को खुलेगा और 16 जुलाई तक इस पर बोली लगाई जा सकेगी। कंपनी ने प्रति शेयर 545-574 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। लॉट साइज़ 26 शेयरों का है। अपर बैंड के हिसाब से रिटेल निवेशकों को एक लॉट के लिए 14,924 रुपये निवेश करने होंगे। इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी का GMP 20% चल रहा है।
IPO Listing: जिस आईपीओ को निवेशकों ने समझा था फ्लॉप, उसने लिस्टिंग पर पैसा कर दिया डबल; GMP वाले भी रह गए दंग
अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड IPO
दूसरा मेनबोर्ड इश्यू अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड है। इस टेक्सटाइल प्रोसेसिंग कंपनी का IPO भी 14 जुलाई को खुलेगा और 16 जुलाई को बंद होगा। कंपनी ने ₹100-105 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है, जिसमें लॉट साइज 142 शेयरों का है। रिटेल निवेशकों को ऊपरी कीमत पर एक लॉट के लिए ₹14,910 की जरूरत होगी। कंपनी का ₹126.25 करोड़ का IPO पूरी तरह से 1.20 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू है। शेयरों के 21 जुलाई को BSE और NSE पर लिस्ट होने की उम्मीद है।
IPO Calendar: इस हफ्ते 3 नए आईपीओ खुलेंगे, कोल इंडिया की सहायक कंपनी का भी इश्यू शामिल
SME सेगमेंट
SME सेगमेंट में Millworks Technologies का इश्यू 14 जुलाई को खुलेगा और यह 16 जुलाई को बंद होगा। कंपनी ने प्रति शेयर ₹315-331 का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी की ₹160.34 करोड़ जुटाने की योजना है। यह इश्यू BSE SME पर लिस्ट होगा। ग्रे मार्केट में Millworks के शेयरों की भारी मांग है और अनलिस्टेड मार्केट में इनका GMP 100% से ज्यादा है।
