IND vs ENG 5th T20: हैरी ब्रूक ने सबसे तेज अर्धशतक लगाकर रचा इतिहास, ताबड़तोड़ फिफ्टी से बनाया नया रिकॉर्ड


इग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पांचवें टी20 में इतिहास रच दिया. हैरी ब्रूक अब भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज बन गए हैं. साउथैम्प्टन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेले जा रहे पांचवें टी20 में हैरी ब्रूक ने 19 गेंद में अर्धशतक लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया. वहीं वह भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. 

भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन के नाम है, जिन्होंने 2024 में सिर्फ 16 गेंद में अर्धशतक लगाया था. वहीं अब हैरी ब्रूक ने 19 गेंद में फिफ्टी लगाई है. वह टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज बन गए हैं.

भारत के खिलाफ सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक (गेंदों के आधार पर)

16 मार्को जानसेन, सेंचुरियन 2024
19 कैमरन ग्रीन, हैदराबाद 2022
19 जैकब बेथेल, वानखेड़े 2026
19 हैरी ब्रूक, साउथेम्प्टन 2026 *

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन 

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वह अब भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. पहले ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन के नाम था, जिन्होंने 2022 में तीन मैचों की सीरीज में 184 रन बनाए थे. अब ये रिकॉर्ड हैरी ब्रूक के नाम हो गया है.

पांचवें टी20 में भारत की प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और प्रसिद्ध कृष्णा

पांचवें टी20 में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कर्रन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टोंग

यह भी पढ़ें-

क्यों भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 का समय पर नहीं हो सका टॉस? बारिश, रोशनी या खराब आउटफील्ड नहीं है वजह



Leave a Comment