Bhagalpur News: मेडिकल कॉलेज परिसर में डॉक्टर्स क्रिकेट प्रीमियर लीग का आगाज, Bhagalpur Hindi News


Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: फोटो पहले दिन ईएनटी रॉयल, अमाल्टा, सर्जिकल स्ट्राइक, एलएनजीपीएन फाइटर और आश्रय लायन्स टीम

Bhagalpur News: मेडिकल कॉलेज परिसर में डॉक्टर्स क्रिकेट प्रीमियर लीग का आगाज

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के खेल मैदान में शनिवार से दो दिवसीय डॉक्टर्स क्रिकेट प्रीमियर लीग का रंगारंग आगाज हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप लाल, एसएसपी प्रमोद यादव, पूर्व प्राचार्य डॉ. हेमशंकर शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। एसएसपी ने कहा कि खेलकूद के माध्यम से स्वास्थ्य बेहतर होता है, साथ ही एकजुटता की भावना बनी रहती है। पहले दिन पांच मैच का आयोजन हुआ। ईएनटी रॉयल, अमाल्टा, सर्जिकल स्ट्राइक, एलएनजीपीएन फाइटर और आश्रय लायन्स टीम ने अपने-अपने मैच जीते। मैच के दौरान खिलाड़ियों का जोश देखते बन रहा था।

टीम का समर्थन कर रहे मेडिकल छात्रों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। फाइनल मैच का आयोजन रविवार को होगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन कोआला कडल संस्था कर रही है। यह संस्था आर्टिज्म रोगी के लिए काम करती है। प्रतियोगिता से जो भी आमदनी होगी, उसका उपयोग इन्हीं बच्चों के लिए किया जाएगा। इसके तहत जागरूकता कार्यक्रम व चिकित्सा शिविर जैसे आयोजन होंगे। संस्था की डॉ. प्रीति ने बताया कि लोगों को आर्टिज्म के प्रति जागरूक करने के लिए यह आयोजन किया गया है। ज्यादा से ज्यादा लोग इस रोग को जानें, इसकी गंभीरता को समझे और मदद के लिए सामने आएं।



Leave a Comment