IND vs ENG 5th T20I: इंग्‍लैंड ने भारत का क्‍लीप स्‍वीप कर हासिल किया T20I रैंकिंग का ताज, टीम इंडिया के दामन पर पहली बार लगा कलंक


जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। ब्रिटेन दौरे पर अब तक जीत का मुंह नहीं देख सकी भारतीय टीम के लिए शनिवार को पांचवें टी-20 में भी कुछ नहीं बदला। इंग्‍लैंड ने भारत को 56 रन से हराकर क्‍लीन स्‍वीप किया।

इसके साथ ही इंग्‍लैंड टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गई है। साथ ही भारत के नाम एक कलंक जुड़ गया है। भारत ने बैक टू बैक सीरीज में पहली बार क्‍लीन स्‍वीप झेला है। इससे पहले आयरलैंड ने भारत को 2 मैचों की टी20 सीरीज में मात दी थी।

लचर फील्डिंग रही

5वें टी20 में साधारण गेंदबाजी के साथ लचर फील्डिंग ने साउथैंप्टन में खेल गए मुकाबले में इंग्लैंड को चढ़कर खेलने का मौका दिया और उसने तीन विकेट पर 257 रन का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा कर दिया। ये भारत के विरुद्ध टी-20 में सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले इंग्लैंड ने ही वानखेड़े में 2026 में सात विकेट पर 246 रन का स्कोर बनाया था।

भारत के खिलाफ T20I में सबसे बड़े स्कोर

  • 257/3 इंग्लैंड, साउथेम्प्टन 2026
  • 246/7 इंग्लैंड, वानखेड़े 2026
  • 245/6 वेस्टइंडीज, लॉडरहिल 2016

 

 

233 रन की साझेदारी की

इंग्लैंड के इस पहाड़ जैसे लक्ष्य की नींव रखी जोस बटलर (131) और कप्तान हैरी ब्रूक (95*) की जोड़ी ने। इन दोनों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर बखियां उधेड़ते हुए दूसरे विकेट के लिए 233 रन की साझेदारी की। बटलर ने केवल 51 गेंद में शतक जड़ा और टी-20 में अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। वहीं ब्रूक ने केवल 19 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो भारत के विरुद्ध संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज पचासा है।

T20I में भारत के खिलाफ सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर

  • 131 रन: जोस बटलर, साउथेम्प्टन- 2026
  • 125* रन: एविन लुईस, किंग्स्टन- 2017
  • 124* रन: शेन वॉटसन, सिडनी- 2016
  • 113* रन: ग्लेन मैक्सवेल, बेंगलुरु- 2019
  • 110 रन: जोस इंग्लिश, विशाखापत्तनम- 2023

मातम में बदल गई खुशी

टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पहले बल्लेबाजी चुनी। हालांकि दूसरे ही ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने ओपनर फिल साल्ट को आउट कर टीम को जश्न मनाने का अवसर दिया, लेकिन इसके बाद जो हुआ उससे भारतीय टीम की खुशी मातम में बदल गई। इसके बाद ब्रूक और बटलर की जोड़ी ने ऐसा कहर बरपाया, जो भारतीय गेंदबाजों के लिए दुस्वप्न साबित हुआ। विशेष तौर पर अक्षर पटेल और प्रिंस यादव की जमकर कुटाई की।

खबरें और भी

अक्षर ने लुटाए 63 रन

अक्षर ने अपने चार ओवर में 63 रन दिए तो प्रिंस तीन ओर में ही 50 रन लुटाए। भारतीय गेंदबाजों की हालत यह थी कि अर्शदीप ने कुटाई से बचने के लिए 17वें ओवर में चार वाइड फेंक दीं। इस ओवर में तिलक वर्मा ने ब्रूक का कैच भी टपकाया।

वहीं बटलर ने 33 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। बटलर ने अपनी पारी में आठ छक्के लगाए। आउट होने से पहले उन्होंने 19वां ओवर फेंकने आए शिवम दुबे की पहली तीन गेंदों में दो छक्के और एक चौका जड़ा। गेंदबाजी के अलावा भारत की फील्डिंग भी बेहद खराब रही। क्षेत्ररक्षकों ने तीन कैच टपकाए और अंतिम गेंद पर एक रन आउट का मौका भी गंवाया।

भारत की खराब शुरुआत

भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही और टीम ने पावरप्‍ले में 2 विकेट गंवा दिए। अभिषेक शर्मा (3) और संजू सैमसन (27) बड़ी पारी नहीं खेल पाए। 3 नंबर पर उतरे ईशान किशन (56) ने फिफ्टी लगाई। हालांकि, अर्धशतक लगाने के बाद वह फिल सॉल्‍ट को कैच थमा बैठे। कप्‍तान श्रेयस अय्यर को अच्‍छी शुरुआत मिली। हालांकि, 28 रन बनाने के बाद उन्‍होंने सैम करन को कैच थमा दिया।

अर्धशतक लगाने के बाद तिलक वर्मा ने जोस बटलर को कैच थमाया। तिलक ने 25 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली। इसके बाद शिवम दुबे ने 14, सूर्यांश शेडगे ने 7, अक्षर पटेल ने 3 और अर्शदीप सिंह ने नाबाद 4 रन बनाए। सैम करन ने सबसे ज्‍यादा 3 विकेट चटकाए। 

भारत ने किए दो बदलाव

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन को उतारा तो वाशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश शेडगे को अंतिम एकादश में मौका दिया। वैभव को दूसरे टी-20 में संजू की जगह मौका दिया गया था, लेकिन तीन मैचों में वह प्रभावित करने में नाकाम रहे।

जाम में फंसी भारतीय टीम की बस, टॉस में हुई देरी

इससे पहले मैच टास होने में करीब 45 मिनट की देर हुई क्योंकि भारतीय टीम की बस साउथैंप्टन में ट्रैफिक जाम में फंस गई थी। भारतीय समयानुसार टॉसस शाम 6:30 बजे होना था, लेकिन भारतीय टीम की बस भारी ट्रैफिक में फंस गई। टीम के साथ बड़ी संख्या में दर्शक भी जाम में फंसे रहे। बाद में भारतीय टीम की बस के रोज बाउल स्टेडियम पहुंचने के दृश्य सामने आए।

मैचर रेफरी ने टॉस में देरी करने का फैसला किया ताकि खिलाड़ियों को मैदान पर उतरने से पहले वार्म-अप के लिए पर्याप्त समय मिल सके। इसके बाद 7:15 बजे टास किया गया, जबकि मैच 7:30 बजे शुरू हुआ।

पिछले साल इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए एक वनडे मैच के दौरान भी खिलाड़ियों को लंदन के ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा था। उस समय हैरी ब्रूक और उनके साथी खिलाड़ी साइकिल से स्टेडियम पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें- ENG vs IND 5th T20I Highlights: इंग्लैंड ने किया भारतीय टीम का सूपड़ा साफ, बटलर और ब्रूक ने गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

यह भी पढ़ें- ENG vs IND 5th T20I: वैभव सूर्यवंशी की 3 मैच बाद ही हुई छुट्टी, संजू सैमसन पर टीम मैनेजमेंट ने फिर जताया भरोसा





Leave a Comment