‘आमिर खान हिंदू समाज को चैलेंज कर रहा’, बजरंग दल ने फूंका एक्टर का पुतला, पूछा- मुस्लिम से प्यार नहीं होता – bajrang dal burns aamir khan putla against third marriage with gauri spratt


आमिर खान ने हाल ही में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है, जिसे लेकर बिहार में बजरंग दल का गुस्सा चरम पर है। दल के लोगों ने एक्टर की हिंदू लड़की से शादी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से एक्शन लेने की भी मांग की।

Bajrang dal burns aamir khan putla
बजरंग दल ने जलाया आमिर खान का पुतला
बिहार के फारबिसगंज इलाके में बजरंग दल के सदस्यों ने हाल ही में आमिर खान की गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता का पुतला जलाया और उन पर ‘लव जिहाद’ करने का आरोप लगाया। विरोध प्रदर्शन के दौरान ‘आमिर खान मुर्दाबाद’ और ‘आमिर खान जिहादी भारत छोड़ो’ जैसे नारे भी लगाए गए।

बजरंग दल नेता मनोज सोनी द्वारा जारी एक बयान में, उन्होंने हिंदू समाज का अपमान करने के लिए कहा, ‘आमिर खान हिंदू बहन बेटियों को शादी रचाकर लाइन लगा रहा है।’ सोनी ने आगे दावा किया कि आमिर खान एक बड़ी साजिश के तहत हिंदुओं को कमजोर करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे आमिर खान को सबक सिखाने की धमकी दी, ‘अगर उन्होंने जल्द ही ऐसी हरकतें बंद नहीं कीं तो सबक सिखाया जाएगा।’

बजरंग दल ने आमिर खान का जलाया पुतला

‘ऑलवेज बॉलीवुड’ के शेयर किए गए वीडियो में सोनी ने कहा, ‘शादी करता है हिंदू बेटी से और पैदा करता है तैमूर, अफरोज, सलमान, कहां का नियम है भाई। आखिर उनको मुस्लिम समाज की बहू बेटी से प्यार क्यों नहीं हो रहा है? हिंदू बेटी से उसको प्यार क्यों हो रहा है। हिंदू समाज को वो चैलेंज कर रहा है कि देखो मैंने लगातार हिंदू बेटियों से शादी की।’

आमिर खान पर देश कमजोर करने का आरोप

उन्होंने आगे कहा, ‘आमिर खान बहुत बड़ी साजिश के तहत हिंदुओं को कमजोर करने का काम कर रहा है। वो हिंदू समाज को लगातार कलंकित कर रहा है। देशो का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है।’ उन्होंने अदालतों और सरकार से अभिनेता के खिलाफ कार्रवाई करने की भी अपील की और उन पर देश में सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

आमिर खान की तीन शादियां

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि आमिर खान ने सबसे पहले 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी। 2002 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद एक्टर ने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की। हालांकि, 2021 में वे भी अलग हो गए। हाल ही में आमिर ने मुंबई स्थित अपने घर पर गौरी स्प्रैट से शादी की।

Navbharat Timesआमिर ने पत्नी गौरी को दी खास रूबी की अंगूठी, 256 घंटे, 131 कारीगर लगे, कीमती रत्नों के साथ जड़े 40 असली हीरे

कौन हैं तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट?

खबरों के मुताबिक, गौरी की मां तमिल हैं और पिता आयरिश। उनके दादा एक स्वतंत्रता सेनानी थे। गौरी का हेयरड्रेसिंग में प्रोफेशनल बैकग्राउंड है और उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स, लंदन से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी में FDA किया है। वह छह साल के बेटे की मां भी हैं। उनके पहले पति के बारे में कोई जानकारी नहीं है। प्रोफेशनली, वह अभी आमिर खान फिल्म्स में काम कर रही हैं, जो आमिर खान का प्रोडक्शन हाउस है।

कनिका सिंह

लेखक के बारे मेंकनिका सिंहकनिका सिंह नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की ‘एंटरटेनमेंट’ (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्‍होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्‍नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है।

बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना।

पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।… और पढ़ें