आमिर खान ने हाल ही में गौरी तीसरी शादी की है। आमिर की शादी से बजरंग दल वाले काफी भड़के हुए हैं। उन्होंने ना सिर्फ एक्टर के खिलाफ विरोध किया बल्कि उनका पुतला भी जलाया।
आमिर खान ने कुछ दिनों पहले गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है। दोनों ने परिवार वालों और करीबी दोस्तों के बीच शादी रजिस्टर की। शादी के दौरान की कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। अब आमिर की शादी के बाद बजरंग दल के सदस्य एक्टर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आमिर का पुतला फूंका और उन पर ‘लव जिहाद’ करने का आरोप लगाया।
क्या बोले बजरंग दल के लीडर
बजरंग दल के लीडर मनोज सोनी द्वारा जारी किए गए स्टेटमेंट पर उन्होंने लिखा है,’आमिर खान लगातार हिंदू-बहन बेटियों को शादी रचा कर लाइन लगा रहे हैं। वह हिंदू सोसाइटी की इंसल्ट कर रहे हैं।’
बोले आमिर को सिखाएंगे सबक
सोनी ने आगे दावा किया कि अगर आमिर नहीं रुके तो वह उन्हें सबक सिखाएंगे।
सरकार से भी एक्शन की मांग
सिसायत द्वारा शेयर किए वीडियो में सोनी बोलते हैं कि वह मुस्लिम महिला से प्यार क्यों नहीं करते हैं। उन्हें हिंदू महिला ही क्यों पसंद आती है। उन्होंने कोर्ट और सरकार से भी एक्टर के खिलाफ एक्शन की मांग की है।
आमिर खान की पहले की शादी
बता दें कि आमिर ने पहले 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी। दोनों का फिर साल 2002 में तलाक हो गया था। रीना और आमिर के 2 बच्चे हैं जुनैद और आइरा। इसके बाद आमिर ने साल 2005 में शादी की। दोनों का बेटा है आजाद। इसके बाद आमिर और किरण साल 2021 में अलग हो गए। अब आमिर ने हाल ही में गौरी से शादी की है।
जानें गौरी के बारे में
गौरी के बारे में बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मां तमिलियन हैं और पिता आयरिश हैं। उनके दादा फ्रीडम फाइटर थे। गौरी बेंगलुरु में जन्मीं सैलून एंटरप्रेन्योर हैं।
बता दें कि पहले कहा जा रहा था कि आमिर और गौरी ग्रैंड वेडिंग करेंगे, लेकिन फिर एक्टर ने खुद कहा कि शादी सिंपल होगी जिसमें सिर्फ परिवार वाले ही होंगे।
आमिर की प्रोफेशनल लाइफ
आमिर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो लास्ट वह सितारे जमीन पर नजर आए थे। इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और यह सुपरहिट थी। अब उन्होंने बतौर एक्टर अपकमिंग मूवी की अनाउंसमेंट नहीं की है। हालांकि बतौर प्रोड्यूसर उनकी मवी आने वाली है बटवारा 1947 जिसमें सनी देओल, प्रीति जिंटा और सनी के बेटे करण देओल लीड रोल में हैं। फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। फिल्म को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं।