हिमाचल में स्वास्थ्य विभाग की बंपर भर्ती का धमाका, 105 नए पद जुड़े, फिर खुला आवेदन पोर्टल, हजारों युवाओं को मिला दूसरा मौका


Himachal Health Department Recruitment

हिमाचल स्वास्थ्य विभाग में भर्ती (@GettyImage)

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई है. हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए), हमीरपुर ने स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में चल रही भर्ती प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला लेते हुए तीन महत्वपूर्ण पदों पर कुल 105 अतिरिक्त पद जोड़ दिए हैं. जिसमें ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (जॉब ट्रेनी), रेडियोग्राफर (जॉब ट्रेनी) और सीनियर लैबोरेटरी टेक्नीशियन/एमएलटी ग्रेड-2 (जॉब ट्रेनी) के पदों में नई रिक्तियां शामिल की गई हैं. यह अतिरिक्त पद चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय की ओर से भेजी गई नई मांग के आधार पर जोड़े गए हैं.

अब 319 पदों पर होगी भर्ती

राज्य चयन आयोग ने अब 214 के बजाय कुल 319 पदों को भरने की अधिसूचना जारी की है. यानी भर्ती प्रक्रिया में 105 नए पद जोड़ दिए गए हैं. सबसे अधिक बढ़ोतरी ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (पोस्ट कोड-26008) में हुई है, जहां पहले विज्ञापित 176 पदों के साथ 60 नए पद जोड़ दिए गए हैं. संशोधन के बाद अब स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में 145 और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में 91 पद मिलाकर कुल 236 पद हो गए हैं.

Himachal Health Department Recruitment

हिमाचल स्वास्थ्य विभाग में भर्ती (Notification)

इसी तरह रेडियोग्राफर (पोस्ट कोड-26009) में पहले विज्ञापित 28 पदों के बाद 30 अतिरिक्त पद शामिल किए गए हैं. ऐसे में पहले से विज्ञापित पदों को मिलाकर अब स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में 23 और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में 35 पद यानी कुल 58 पदों पर भर्ती होगी. वहीं, सीनियर लैबोरेटरी टेक्नीशियन/एमएलटी ग्रेड-2 (पोस्ट कोड-26012) में भी 15 नए पद जोड़े गए हैं. पहले 10 पद विज्ञापित थे, जिसके बाद अब कुल 25 पदों पर भर्ती की जाएगी.

Himachal Health Department Recruitment

हिमाचल स्वास्थ्य विभाग में भर्ती (Notification)

25 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

राज्य चयन आयोग ने इन तीनों पोस्ट कोड के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 11 जुलाई सुबह 10 बजे से 25 जुलाई रात 11:59 बजे तक दोबारा खोलने का निर्णय लिया है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी, जबकि नए अभ्यर्थी इस अवधि में आवेदन कर सकेंगे. नए आवेदकों के लिए पात्रता निर्धारित करने की कट-ऑफ डेट 25 जुलाई तय की गई है. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों से पहले आवेदन करने का मौका छूट गया था, उन्हें अब एक और अवसर मिलेगा. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अतिरिक्त पदों को शामिल करने के अलावा भर्ती विज्ञापन की अन्य सभी शर्तें एवं नियम पूर्ववत रहेंगे.

Himachal Health Department Recruitment

हिमाचल स्वास्थ्य विभाग में भर्ती (Notification)

ये भी पढ़ें: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट की कम हाजिरी का मामला, हाईकोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

ये भी पढ़ें: 31 अगस्त 2028 से पहले पास करना होगा टैट, हिमाचल के इतने हजार शिक्षकों के लिए खुला बड़ा रास्ता



Leave a Comment