अगर आप भी डिविडेंड वाले शेयरों में निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार विकल्प है, जिसमें आप अपने एकपर्ट्स की सलाह से निवेश कर सकते हैं. यह स्टॉक हर शेयर पर आपको 506 रुपये का डिविडेंड दे सकता है. हम बात कर रहे हैं 3एम इंडिया लिमिटेड (3M India Ltd) के बारे में…
कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है. रिकॉर्ड डेट को अगले हफ्ते, 17 जुलाई को तय किया गया है. अगर किसी के पास शुक्रवार यानी 17 जुलाई से पहले इस कंपनी के शेयर रहते हैं तो उसे डिविडेंड का लाभ मिल सकता है. इसके बाद शेयर खरीदने वालों को डिविडेंड का लाभ नहीं दिया जाएगा.
346 रुपये का स्पेशल डिविडेंड
कंपनी ने शेयर बाजार को बताया है कि हर शेयर पर 346 रुपये का स्पेशल डिविडेंड देने का फैसला किया गया है. वहीं एक शेयर पर 160 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने का फैसला किया गया है. यानी हर शेयर पर योग्य शेयर धारकों को 506 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा.
डिविडेंड हिस्ट्री
कंपनी के डिविडेंड हिस्ट्री की बात करें तो पहली बार कंपनी ने अपने निवेशकों को 2022 में डिविडेंड दिया था और तब हर शेयर पर 850 रुपये का डिविडेंड जारी किया गया था. वहीं 2023 में कंपनी ने एक शेयर पर निवेशकों को 100 रुपये का डिविडेंड जारी किया था. एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी अपने मुनाफे के आधार पर निवेशकों को डिविडेंड का लाभ देती है, ताकि कंपनी में निवेश स्थिर बनी रहे. यह एक तरीके से निवेशकों को लुभाने और आकर्षित करने का तरीका होता है.
30 दिन में मोटी कमाई
पिछले एक साल की बात करें तो यह शेयर 19 फीसदी उछला है और निवेशकों को 5600 रुपये प्रति शेयर पर मुनाफा कराया है, लेकिन छह महीने में यह शेयर सिर्फ 1 फीसदी यानी 520 रुपये ही चढ़ा है. वहीं एक महीने यानी 30 दिन के दौरान इस शेयर में करीब 14 फीसदी की उछाल आई है और यह शेयर 4100 रुपये से ज्यादा चढ़कर 35,350 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच चुका है. शुक्रवार को इस शेयर में 605 रुपये या 1.74% की तेजी देखने को मिली. कंपनी का मार्केट कैप 39830.25 करोड़ का है.
(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)
—- समाप्त —-