Army Agniveer Result 2026 Direct Link: इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट का जारी, डाउनलोड लिंक, Career Hindi News


Indian Army Agniveer Result 2026: भारतीय सेना ने आधिकारिक वेबसाइट पर अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE 2026) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र अपने एआरओ के अनुसार पीडीएफ डाउनलोड कर अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

army agniveer result 2026: भारतीय सेना में शामिल होकर देश की रक्षा करने का जज्बा रखने वाले लाखों नौजवानों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट है। इंडियन आर्मी (Indian Army) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE 2026) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 1 जून से 16 जून 2026 के बीच आयोजित की गई कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) में शामिल हुए अभ्यर्थी अब बेसब्री से अपनी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे थे, जो की अब खत्म हो गया है।

Indian Army Agniveer Result 2026 Direct Link

क्षेत्रवार (ARO-wise) जारी होगी फाइनल मेरिट लिस्ट

इस परीक्षा के नतीजे किसी व्यक्तिगत स्कोरकार्ड के रूप में नहीं, बल्कि पूरी तरह से क्षेत्रवार यानी आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस और अलग-अलग ट्रेड के अनुसार डाउनलोड करने योग्य पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में जारी किए जाएंगे। इसमें मुख्य रूप से इन पदों के लिए परिणाम घोषित होंगे:

अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)

अग्निवीर टेक्निकल

अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर टेक्निकल

अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं व 10वीं पास)

महिला सैन्य पुलिस

रिजल्ट में क्या जानकारी मिलेगी?

उम्मीदवारों को रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, श्रेणी, ARO का नाम, आवेदन किया गया ट्रेड, चयन की स्थिति और आगे की रिपोर्टिंग से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (ARO) वार अपनी पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे:

स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए विशेष ‘Agniveer’ टैब पर जाएं।

स्टेप 3: ड्रॉपडाउन मेनू से ‘Final Result’ के विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अपने संबंधित एआरओ (ARO) और ट्रेड प्रोफाइल की विशिष्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।

स्टेप 5: डाउनलोड की गई पीडीएफ में Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें।

चयन के बाद अगला चरण क्या होगा?

लिखित परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को अब भर्ती के दूसरे और सबसे महत्वपूर्ण चरण यानी फारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इस बार सेना ने शारीरिक परीक्षा के नियमों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं ताकि तकनीकी और क्लेरिकल पदों के लिए भी योग्य उम्मीदवार बाहर न हों:

1.6 किलोमीटर की दौड़: दौड़ को चार ग्रुप (कैटेगरी) में बांटा गया है। अब अभ्यर्थियों को दौड़ पूरी करने के लिए 30 सेकंड का अतिरिक्त समय मिलेगा, यानी कुल 6 मिनट 15 सेकंड में दौड़ पूरी करने वाले भी क्वालीफाई माने जाएंगे।

अंकों का गणित: जो उम्मीदवार 5 मिनट 30 सेकंड में दौड़ पूरी करेंगे उन्हें ग्रुप-1 के तहत पूरे 60 अंक मिलेंगे। वहीं, 5 मिनट 31 सेकंड से 5 मिनट 45 सेकंड वालों को 48 अंक, 5 मिनट 46 सेकंड से 6 मिनट वालों को 36 अंक और 6 मिनट 1 सेकंड से 6 मिनट 15 सेकंड में दौड़ने वालों को 24 अंक दिए जाएंगे।

इसके अलावा, 10 पुल-अप्स लगाने पर 40 अंक मिलेंगे, जबकि 9 फीट की लंबी कूद और जिग-जैग बैलेंस टेस्ट केवल क्वालिफाइंग नेचर के होंगे।



Leave a Comment