Argentina vs Switzerland Highlights: एक्स्ट्रा टाइम में अर्जेंटीना की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल में पहुंची Messi की टीम


अर्जेंटीना फैंस की धड़कने बढ़ गई थी, जब मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में गया. अर्जेंटीना ने पहला गोल 10वें मिनट में दाग दिया था, तब लगा कि लियोनेल मेसी की टीम हावी रहेगी लेकिन स्विट्रजलैंड ने इसके बाद पहले हाफ में कोई गोल नहीं होने दिया. हालंकि वो खुद भी गोल नहीं कर पाए, लेकिन दूसरे हाफ में गोल दागकर स्कोर बराबर कर लिया. 90 मिनट के बाद 9 मिनट का टाइम मिला, उसमें भी कोई गोल नहीं हुआ.

अर्जेंटीना के लिए पहला गोल एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने मारा. 10वें मिनट में लियोनेल मेसी ने कार्नर लिया, एलिस्टर ने शानदार हेडर लेकर गेंद को गोलपोस्ट तक पहुँचाया और अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिलाई. दूसरा गोल स्विट्जरलैंड की तरफ से आया. डैन डॉय ने 67वें मिनट में गोल मारा और स्कोर 1-1 से बराबर हो गया. अंतिम समय में अर्जेंटीना ने रफ खेल शुरू किया, जिस कारण लौटारो मार्टिनेज, थियागो अल्मादा को येल्लो कार्ड भी मिले. लेकिन इसके बाद 90 मिनट तक कोई और गोल नहीं हो सका, 9 मिनट का समय मिला और उसमें भी कोई गोल नहीं आया.

84वें मिनट में लियोनेल मेसी को एक शानदार पास मिला था, उनके पास गोल का मौका था लेकिन वह इसे भुना नहीं पाए. इसके बाद मैच समय खत्म होने से कुछ सेकंड पहले मेसी ने एक कार्नर लिया, इस पर भी गोल का अच्छा मौका था लेकिन स्विट्जरलैंड के गोलकीपर ने शानदार बचाव कर लिया.

यह भी पढ़ें- विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत 

एक्स्ट्रा टाइम में अर्जेंटीना ने दागे 2 गोल

1-1 से स्कोर बराबर रहने के बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया. 112वें मिनट में अल्वारेज ने गोल मारकर अर्जेंटीना को बढ़त दिला दी. 2 मिनट पहले सब्स्टीट्यूट बनकर मैदान पर आए मनुएल लोपेज ने शानदार पास दिया, अल्वारेज ने ‘डी’ के बाहर से जानदार किक कर गोल कर दिया.

एक्स्ट्रा टाइम खत्म होने से कुछ समय पहले 121वें मिनट में थियागो अलमादा शानदार दौड़ लगाते हुए गोलपोस्ट तक पहुंचे, उनके पास अच्छा मौका था लेकिन गोलकीपर ने इसे रोक लिया हालांकि वो पकड़ नहीं पाए जिससे गेंद दूर हो गई. पीछे खड़े लौटारो मार्टिनेज ने गोल दाग दिया. अर्जेंटीना की बढ़त 3-1 हो गई. फाइनल सीटी बजते ही अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज कर ली.

यह भी पढ़ें- भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, बटलर-ब्रूक ने रचा इतिहास; 1605 दिन की बादशाहत खत्म

सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगी अर्जेंटीना?

सेमीफाइनल में अर्जेंटीना का सामना इंग्लैंड के साथ होगा. इंग्लैंड ने क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे को 2-1 से हराया. इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना सेमीफाइनल मैच गुरुवार, 16 जुलाई को होगा.





Leave a Comment