India Myanmar Border Trade: भारत और म्यांमार के बीच करीब 6 साल बॉर्डर ट्रेड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। व्यापारिक संगठनों की बैठक में तय हुआ कि 20 जुलाई से सीमा व्यापार फिर शुरू होने जा रहा है। उधर, लिपुलेख दर्रे से ट्रेड को लेकर चीन की तैयारी तेज है।

कोविड के दौरान बंद हुआ ट्रेड लिंक
कोविड-19 महामारी के कारण 3 फरवरी, 2020 को बंद किए गए इस ट्रेड लिंक को खोलने का निर्णय लिया गया। ये फैसला स्थानीय व्यापार प्रतिनिधियों और म्यांमार में उनके समकक्षों के बीच 9 जुलाई को अरुणाचल के चांगलांग जिले में व्यापार फिर से शुरू करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए हुई बैठक के बाद लिया गया।
पैंगसाऊ दर्रे से शुरू होगा ट्रेड
भारतीय पक्ष के एक स्थानीय व्यापार संगठन के अध्यक्ष जोंगखम मोरांग ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इससे महामारी के दौरान खोई हुई आजीविका वापस आएगी। स्थानीय विधायक लैसम सिमाई ने कहा कि सीमा व्यापार के फिर से शुरू होने से बेहतर व्यापारिक अवसर पैदा होंगे। छोटे व्यापारियों और निवासियों की आजीविका में सुधार होगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को काफी बढ़ावा मिलेगा। बॉर्डर हाट हर महीने की 10, 20 और 30 तारीख को चलेगी।
लिपुलेख ट्रेड: चीन की ये है प्लानिंग
टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारत-चीन सीमा व्यापार का मौसम आधिकारिक तौर पर शुरू होने के एक महीने से अधिक समय बाद भी लिपुलेख दर्रे के माध्यम से सीमा-पार व्यापार शुरू नहीं हो पाया है। चीनी अधिकारियों ने भारतीय व्यापारियों से तिब्बत के तकलाकोट में एक नए बाजार और गोदाम का निर्माण पूरा होने तक इंतजार करने को कहा है। कोविड-19 के कारण 2020 में लिपुलेख के माध्यम से सीमा व्यापार को निलंबित कर दिया गया था और छह साल के अंतराल के बाद इसे फिर से शुरू किया गया था।
नए बाजार के लिए इंतजार कराया
इस साल की खास बात यह थी कि 2020 में धारचूला-लिपुलेख सड़क के पूरा होने के कारण व्यापारी खच्चरों के बजाय सड़क मार्ग से लिपुलेख तक सामान ले जा सकते थे। हालांकि व्यापार का मौसम आधिकारिक तौर पर 1 जून को शुरू हुआ था, लेकिन भारतीय पक्ष में तैयारियां महीने के अंत तक ही पूरी हो पाईं।
जल्द आएगी ट्रेड को लेकर अपडेट
भारतीय व्यापारियों को 8 जुलाई को दर्रा पार करना था। लेकिन, धारचूला के SDM और ट्रेड ऑफिसर आशीष जोशी ने बताया कि उन्हें 7 जुलाई को अपने चीनी समकक्ष से एक ईमेल मिला, जिसमें कहा गया था कि नया मार्केटप्लेस और वेयरहाउस अभी बन रहे हैं और काम पूरा होने तक व्यापारियों को न भेजा जाए। उन्होंने कहा कि चीनी अधिकारी जल्द ही उन्हें नई तारीख के बारे में जानकारी देंगे।
