IND W Vs ENG W day 3 LIVE Score: लंच ब्रेक तक भारत 365 रनों से आगे, यस्तिका भाटिया शतक के करीब, स्कोर-250/4, Cricket Hindi News


IND W Vs ENG W day 3 LIVE Score: भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच इंग्लैंड के लॉर्ड्स में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मुकाबले का आज तीसरा दिन है, जहां भारत ने अपनी दूसरी पारी में 250/4 बना लिए हैं। लंच ब्रेक तक भारत 365 रनों से बढ़त बनाए हुए है।

IND W Vs ENG W day 3 LIVE Score: भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच इंग्लैंड के लॉर्ड्स में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मुकाबले का आज तीसरा दिन है, जहां भारत अपनी दूसरी पारी में 154/1 से आगे खेल रहा है। यस्तिका भाटिया अपने अर्धशतक के करीब हैं। स्मृति मंधाना दूसरी पारी में भी शतक से चूक गई हैं। वे 70 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। दूसरी पारी में भारत का पहला विकेट शेफाली वर्मा (33) के रूप में गिरा था। अब तीसरे विकेट के रूप में जेमिमा रॉड्रक्स (3) भी पवेलियन लौट गई हैं। उन्हें लॉरेन बेल ने आउट किया। यस्तिका भाटिया शतक के करीब 91 पर खेल रही हैं। हरमनप्रीत कौर 16 रन बनाकर सोफी का शिकार बनीं। लंच ब्रेक तक भारत की बढ़त 365 रन हो गई है। दीप्ति शर्मा 10 रन बनाकर यस्तिका का साथ दे रही हैं।

IND W Vs ENG W day 3 LIVE Score Full Scorecard

ENGW- 170

10 जुलाई शुक्रवार से शुरू हुए इस मुकाबले में इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 285 रन बनाए। स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने अर्धशतकीय पारी खेली। मंधाना ने पहली पारी में 83 बनाए, जबकि कप्तान कौर के बल्ले से 58 रन निकले। दीप्ति शर्मा ने भी 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। ऋचा घोष, स्नेहा राणा 13-13 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। जेमिमा रॉड्रिक्स ने 35 और यस्तिका भाटिया ने 12 रन बनाए। शेफाली वर्मा शून्य के स्कोर पर आउट हुईं। इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने 3, लॉरेन फिलर, इस्सी वोंग और मैडी विलियर्स ने 2-2 विकेट लिए। लॉरेन बेल को एक सफलता मिली।

भारत के पहली पारी में 285 रन के जवाब इंग्लैंड की पहली पारी सिर्फ 170 रनों पर सिमट गई। विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोंस ने 52, कप्तान नेट साइवर ब्रंट ने 44 रन बनाए। मैया बूचियर ने 23 रनों की पारी खेली। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे सका। भारत की ओर से क्रांति गौड ने 17 ओवर में 37 रन देकर पांच विकेट चटकाए। लॉर्ड के लीडरबोर्ड पर अपना नाम लिखाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बनीं। सयाली सतघरे और स्नेहा राणा को दो- दो विकेट मिले। दीप्ति शर्मा ने एक विकेट चटकाया। भारत को पहली पारी के आधार पर 115 रनों की बढ़त मिली।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के बीच 88 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद शेफाली वर्मा 33 रन बनाकर सोफी एक्लेस्टोन का शिकार बनीं। दूसरे विकेट के लिए मंधाना और यश्तिका भाटिया के बीच 66 रनों की साझेदारी हो गई है। आज इसे मैच के तीसरे दिन आगे बढाएंगी।

लॉर्ड्स टेस्ट के लिए भारत-इंग्लैंड की प्लेइंग XI

भारतीय महिला (India Women) प्लेइंग XI: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, सायली सतघारे, श्री चरणी और क्रांति गौड़।

इंग्लैंड महिला (England Women) प्लेइंग XI: हीदर नाइट, टैमी ब्यूमोंट, मैया बाउचियर, नट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैपसी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), मैडी विलियर्स, सोफी एक्लेस्टोन, इसी वोंग, लॉरेन बेल और लॉरेन फिलर।



Leave a Comment