Sunday BO Collection Live: रविवार को ‘धमाल 4’ ने 5 बजे तक कर ली 16 करोड़ की कमाई, ‘लेनिन’ का जानें हाल


अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ फैंस को खूब एंटरटेन कर रही है. वहीं दूसरी तरफ साउथ की ‘लेनिन’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई है. इन दिनों थिएटर में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक कई फिल्में लगी हैं और फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए जानते हैं रविवार को किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया.

फिल्मों का रविवार का लाइव बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘धमाल 4’

डेज  बॉक्स ऑफिस ऑक्यूपेंसी
तीसरा दिन (रविवार) लाइव 16.66 करोड़ (5 बजे तक) 41 परसेंट
टोटल 53.16 करोड़  

इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं. अजय के अलावा अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को इंदर कुमार ने बनाया है. फिल्म की कॉमेडी से भरी स्टोरीलाइन फैंस को खूब पसंद आ रही है.

ये भी पढ़ें- ‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, ‘अल्फा’-‘वेलकम टू द जंगल’ से आगे निकली ये साउथ फिल्म, जानें शनिवार का कलेक्शन

‘वेलकम टू जंगल’

डेज बॉक्स ऑफिस ऑक्यूपेंसी
17वां दिन (रविवार) लाइव 1.20 करोड़ (5 बजे तक)

23 परसेंट

टोटल 128.85 करोड़  

इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. फिल्म में टोटल 30 से ज्यादा स्टार्स हैं. लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट के साथ फिल्म को खास पसंद किया जा रहा है. फिल्म को अहमद खान ने बनाया है. इस फिल्म में फरीदा जलाल, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी जैसे स्टार्स हैं.

‘अल्फा’

डेज बॉक्स ऑफिस ऑक्यूपेंसी
दसवां दिन (रविवार) लाइव 1.39 करोड़ (5 बजे तक) 20 परसेंट
टोटल 52.74 करोड़  

फिल्म ‘अल्फा’ शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ लीज रोल में हैं. वहीं एक्टर बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम रोल में नजर आए.

ये भी पढ़ें- Dhamaal 4 OTT Release: थिएटर पर करोड़ों कमा रही ‘धमाल 4’, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे अजय की फिल्म

‘लेनिन’

डेज बॉक्स ऑफिस ऑक्यूपेंसी
तीसरा दिन (रविवार) लाइव 5.28 करोड़ (5 बजे तक) 54 परसेंट
टोटल 21.08 करोड़  

ये तेलुगू एक्शन रोमांस फिल्म है. इस फिल्म में अखिल अक्किनेनी लीड रोल में हैं. फिल्म में भाग्यश्री बोरसे फीमेल लीड में हैं. फिल्म को मुरली किशोर अब्बुपु ने बनाया है.



Leave a Comment