इम्तियाज अली की बेटी को बॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज, इदा ने फ्लॉन्ट की अंगूठी, Bollywood Hindi News


इम्तियाज अली की 26 साल की बेटी इदा अली ने अपने इंस्टाग्राम पर बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में इदा के बॉयफ्रेंड उन्हें प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। 

मैं वापस आऊंगा डायरेक्टर इम्तियाज अली की बेटी इदा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने प्रपोजल की तस्वीरें शेयर की हैं। इदा अली अभी 26 साल की हैं। इदा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें उनके बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल उन्हें प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। इदा का रोमांटिक प्रपोजल नॉर्वे में हुआ।

इदा ने शेयर कीं प्रपोजल की तस्वीरें

इदा अली ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें पहली तस्वीर में कृष अग्रवाल नी डाउन कर, हाथों में अंगूठी लिए बैठे हैं। वहीं, इदा उनके सामने खड़ी हैं। दूसरी तस्वीर में कृष इदा के सामने पेपर से कुछ पढ़ते नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर में कृष अपने हाथ में इदा का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। चौथी तस्वीर में कृष अपने घुटनों पर हैं और इदा उनके सामने खड़ी हैं।

दोस्तों और फैंस ने दी बधाई

इदा अली ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा- येस। इदा ने जैसे ही ये तस्वीरें पोस्ट कीं, उनके पोस्ट पर लोगों ने उन्हें बधाई दीं। वेदांग रैना ने कैप्शन में चार हार्ट बनाए। अलीजेह अग्निहोत्री ने भी इदा को बधाई दी। इदा को बधाई देने वालों में एहसास चन्ना और आलिया कश्यप का नाम भी शामिल है।

इदा ने फ्लॉन्ट की प्रपोजल वाली अंगूठी

इदा ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में इदा अपने बॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं। साथ ही, वो अपनी अंगूठी भी फ्लॉन्ट करती भी दिख रही हैं। इदा ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में 1 जुलाई की तारीख लिखी है। इससे साफ होता है कि कृष ने इदा को 1 जुलाई को प्रपोज किया है। इस वीडियो पर शरवरी वाघ ने इदा को बधाई दी है।

क्या करती हैं इम्तियाज की बेटी इदा अली

इदा अली की बात करें तो वो खुद भी एक फिल्ममेकर और राइटर हैं। इदा ने 17 साल की उम्र में एक शॉर्ट फिल्म डायरेक्ट की थी। इस फिल्म का नाम था लिफ्ट। इसके बाद इदा ने अमेजन मिनी टीवी का रोमांटिक ड्रामा उलझे हुए में बतौर राइटर काम किया।

लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं इदा और कृष

वहीं, अगर कृष की बात करें तो उनके बारे में ज्यादा जानकारी पब्लिक में उपलब्ध नहीं है। कृष और इदा लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इदा ने हफ्ते भर पहले भी कृष के साथ एक वीडियो शेयर किया था। इदा पहले भी कई बार कृष के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर कर चुकी हैं।



Leave a Comment