SBI Funds Management IPO: एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के आईपीओ का साइज कम हो गया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से प्री आईपीओ (IPO News प्लेसमेंट में 1.6 प्रतिशत की हिस्सेदारी बेचने के बाद यह कटौती हुई है। अब इस चर्चित आईपीओ का साइज 9812.90 करोड़ रुपये का है। शुरुआती समय में कंपनी को योजना 11692.90 करोड़ रुपये जुटाने की थी। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है। कोई भी नया फ्रेश शेयर नहीं जारी किया जाएगा। बता दें, इस फंड कंपनी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और Amundi India Holding की होल्डिंग है।
एसबीआई ने किसको बेचा है शेयर
शेयर बाजार को दी गई सूचना के अनुसार, बैंक ने यह हिस्सेदारी 574 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेची, जो प्रस्तावित आईपीओ के मूल्य दायरे की ऊपरी सीमा भी है। एसबीआई ने यह हिस्सेदारी 360 वन फंड्स, टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस, बेनेट कोलमैन, आनंद राठी ग्लोबल फाइनेंस, कैप्री ग्लोबल वेंचर्स और कार्नेलियन भारत अमृतकाल फंड सहित विभिन्न निवेशकों को बेची।
क्या है प्राइस बैंड (SBI Funds Management IPO Price band)
एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ का प्राइस बैंड 545 रुपये से 574 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 26 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14924 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा। बता दें, यह आईपीओ 14 जुलाई को खुल जाएगा। निवेशकों के पास 16 जुलाई 2026 तक का मौका रहेहा।
कंपनी ने कर्मचारियों को एक शेयर पर 54 रुपये की छूट दी है। यह मेनबोर्ड सेगमेंट का आईपीओ है। ऐसे में इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनो जगह होगी।
आईपीओ में किसके लिए कितना हिस्सा
क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा। एनआईआई के लिए कम से कम 15 प्रतिशत रिजर्व रहेगा। बता दें, कोटक महिंद्रा कैपिटल कारपोरेशन लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया है। केफिन टेक्नोलॉजी को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
कितना है जीएमपी (SBI Funds Management IPO GMP Today)
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 88 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रहा है। जोकि 15.33 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। 10 जुलाई की तुलना में एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ का जीएमपी 22 रुपये कम हुआ है। तब ग्रे मार्केट में 110 रुपये के प्रीमियम पर यह आईपीओ ट्रेड कर रहा था। बता दें, आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 140 रुपये प्रति शेयर रहा है।
(भाषा के इनपुट के साथ)
यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)