भारत-कनाडा के बीच तीसरे दौर की व्यापार वार्ता संपन्न


पीटीआई, नई दिल्ली। भारत और कनाडा के बीच प्रस्तावित व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) के लिए तीसरे दौर की वार्ता संपन्न हो गई है। इस पांच दिवसीय वार्ता में व्यापार, सेवाओं, बौद्धिक संपदा, उत्पत्ति के नियम, स्वास्थ्य और पौधों की सुरक्षा उपायों और व्यापार में तकनीकी बाधाओं जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

वाणिज्य मंत्रालय ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि चर्चा में कई मुद्दों पर सकारात्मक प्रगति देख गई है, जो 2026 में वार्ता को समाप्त करने की दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दोहराता है।

यह व्यापार वार्ता इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि दोनों पक्षों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डालर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान द्विपक्षीय व्यापार 8.22 प्रतिशत घटकर 7.95 अरब डालर रहा है।



Leave a Comment