सदस्यता ग्रहण करते ही आरएनएस मेमोरियल के अध्यक्ष बने मेयर संजीव सिंह, धनबाद में क्रिकेट उत्थान का लिया संकल्प


संवाद सूत्र, गलफरबाड़ी(धनबाद)। धनबाद के क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (जेसीए) और धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। झारखंड में खिलाड़ियों के चयन के मामले में धनबाद डीसीए नौवें स्थान पर है। धनबाद के खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य के लिए क्रिकेट एसोसिएशन में सुधार लाना जरूरी है। ये बातें धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने रविवार को ईसीएल मुगमा एरिया स्थित प्रभात स्टेडियम में राम नारायण सिंह मेमोरियल क्रिकेट क्लब की सदस्यता ग्रहण करने के दौरान कहीं।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद राम नारायण सिंह मेमोरियल (RNS) क्रिकेट क्लब का अध्यक्ष बनाया गया। अध्यक्ष बनाये जाने पर कहा कि उनके लिए गर्व और सम्मान की बात हे। वे संस्था के उद्देश्यों , मूल्यों और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कायम करेंं।

उन्होंने धनबाद में क्रिकेट के विकास पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जिले में क्रिकेट का स्तर लगातार गिरा है। जिसे सुधारने के लिए पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था की आवश्यकता है। मेरा मकसद है कि धनबाद में एक बेहतर क्रिकेट की बेहतर क्रिकेट की व्यवस्था हो। जो धनबाद के नौजवान बच्चों को एक अच्छा प्लेटफार्म मिले।

यह भी पढ़ें- धनबाद क्रिकेट संघ की महत्वपूर्ण बैठक: मेयर से मुलाकात का फैसला, बड़े आरोप खारिज, सहायक सचिव पद से हटाए गए

झारखंड में एवं देश में एक पहचान मिले। इसी सोच के साथ के साथ आगे बढ़े। इसके पहले मेयर ने प्रभात स्टेडियम में पौधारोपन किया। वहीं क्लब के सदस्यों ने बुके देकर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें- धनबाद मेयर चुनाव की लड़ाई अब क्रिकेट की राजनीतिक पिच पर, मनोज सिंह और विनय सिंह के खिलाफ संजीव सिंह ने खोला मोर्चा

मौके पर आनंदी चौहान, संतोष सिंह, एमडी सिराज , देवन तिवारी, भानु प्रताप सिंह, इंद्रजीत चंद्रा, बाला शंकर झा, गुरमीत सिंह डंग, धर्मेंद्र कुमार, संजय मिश्रा, निरसा स्पोर्टिंग क्लब के सचिव और खेल प्रेमी मौजूद थे



Leave a Comment