गौतम गंभीर के 2 चहेतों का कटने वाला है टीम इंडिया से पत्ता, इंग्लैंड दौरे के बाद विदाई तय? एक्शन मोड में BCCI – bcci to discuss gautam gambhir coaching staff future ryan ten doeschate morne morkel future


भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म होने के बाद कोचिंग स्टाफ में 2 बड़े बदलाव हो सकते हैं। गौतम गंभीर के चहेते 2 सदस्यों को बीसीसीआई बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

BCCI - Gautam Gambhir
गौतम गंभीर के 2 चहेतों की हो सकती है टीम इंडिया से विदाई
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म होने के साथ ही कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। गौतम गंभीर के 2 सबसे भरोसेमंद रयान टेन डोशेट और मोर्ने मोर्कल का भविष्य डिस्कस करने के लिए बीसीसीआई की ओर से मीटिंग की जाने वाली है। दोनों के अनुबंध इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद खत्म होने वाले हैं। जानकारी के अनुसार रयान का जाना तय है, जबकि मोर्कल के साथ बातचीत की जा सकती है।

डोशेट और मोर्कल की विदाई लगभग तय

साल 2024 में जब गौतम गंभीर ने भारतीय टीम के हेडकोच की भूमिका संभाली थी तो उन्होंने रयान टेन डोशेट और मोर्ने मोर्कल को खुद कोचिंग स्टाफ में जगह दी थी। यह दोनों गंभीर के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे, शुरुआत में अभिषेक नायर भी बतौर सहायक कोच जुड़े हुए थे। हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद उनकी विदाई हो गई थी। अब डोशेट और मोर्कल का भी गंभीर से अलग होना तय माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रयान ने आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने के लिए बातचीत शुरू कर दी है। जबकि पूर्व दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी विकल्प की तलाश में है।

टी दिलीप पर गिर सकती है गाज

भारतीय टीम की हालिया लचर फील्डिंग की वजह से टी. दिलीप की नौकरी पर भी खतरा मंडराने लगा है। जानकारी के अनुसार बोर्ड खिलाड़ियों की फील्डिंग से खासा प्रभावित नहीं है। आपको बता दें कि दिलीप साल 2021 से टीम इंडिया के साथ जुड़े हुए हैं। अभिषेक नायर के साथ ही दिलीप की भी विदाई होने वाली थी, हालांकि बाद में उन्हें एक्सटेंशन दिया गया।

जिम्बाब्वे जाएगा दूसरा कोचिंग स्टाफ

इसके साथ ही आपको बता दें कि 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज में सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के हेड वीवीएस लक्ष्मण बतौर कोच जाने वाले हैं। 19 जुलाई को इंग्लैंड में आखिरी वनडे खेला जाने वाला है। ऐसे में कार्यभार प्रबंधन के लिए बीसीसीआई की ओर से लक्ष्मण को जिम्बाब्वे भेजने का फैसला लिया गया है।

मोहित कुमार

लेखक के बारे मेंमोहित कुमारमोहित कुमार नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं । उन्हें क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, कुश्ती और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों को कवर करने में विशेष रुचि है। खेल जगत की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर रियल टाइम अपडेट्स और मैच एनालिसिस तक, वह पाठकों को तेज और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मोहित जून 2026 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं।पत्रकारिता के क्षेत्र में मोहित कुमार ने वर्ष 2022 में स्पोर्ट्सविकी के साथ अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल पत्रकारिता पर काम किया और विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया। अपने करियर के दौरान उन्होंने टी20 विश्व कप 2022, वनडे विश्व कप 2023, टी20 विश्व कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी और ओलंपिक 2024 जैसे प्रतिष्ठित खेल आयोजनों को कवर किया है।विशेषज्ञता:मोहित खेल जगत की सभी प्रमुख खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम अपडेट्स, मैच रिपोर्ट, प्रीव्यू, रिव्यू और गहन विश्लेषण उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है। लेखन के साथ-साथ कैमरे के सामने आत्मविश्वास के साथ खबरों को प्रस्तुत करना भी उनकी विशेष पहचान है।शिक्षा: मोहित कुमार ने वर्ष 2020 में गुरु जंबेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हरियाणा से पत्रकारिता में स्नातक (बैचलर डिग्री) प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने आईआईएमएमआई (IIMMI) से एंकरिंग और रिपोर्टिंग में डिप्लोमा भी किया है।और पढ़ें