- एएआई ने ग्रेजुएट, डिप्लोमा, ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर निकाली भर्ती
- चयन शैक्षणिक योग्यता, मेरिट से होगा, कोई परीक्षा नहीं.
- योग्यतानुसार 9,000-15,000 रुपये तक मासिक स्टाइपेंड मिलेगा.
- इच्छुक उम्मीदवार NATS/Apprenticeship India पोर्टल पर करें आवेदन.
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका तलाश रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है.इच्छुक उम्मीदवार तय प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
AAI अप्रेंटिस भर्ती में किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती के तहत ग्रेजुएट अप्रेंटिस, डिप्लोमा अप्रेंटिस और ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार अपनी पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती उन युवाओं के लिए अच्छा अवसर है जो अपने करियर की शुरुआत सरकारी संस्थान से करना चाहते हैं.
उम्र सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है.वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा.
योग्यता
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की इस अप्रेंटिस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है. ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद के लिए संबंधित विषय में चार वर्षीय फुल-टाइम इंजीनियरिंग डिग्री होना जरूरी है.डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए संबंधित ट्रेड में तीन वर्षीय डिप्लोमा और ट्रेड अप्रेंटिस के लिए संबंधित ट्रेड में ITI या NCVT से मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट होना जरूरी है.
स्टाइपेंड
चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप के दौरान हर महीने 9,000 रुपये से 15,000 रुपये तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा.स्टाइपेंड की राशि उम्मीदवार के पद और अप्रेंटिसशिप कैटेगरी के अनुसार तय होगी.
यह भी पढ़ें – Foreign Students in India: विदेशी छात्रों की पहली पसंद बन रहा भारत, नेपाल से सबसे ज्यादा पहुंचे स्टूडेंट्स
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. चयन पूरी तरह शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट से किया जाएगा. मेरिट में चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.सभी दस्तावेज़ सही पाए जाने के बाद अंतिम चयन किया जाएगा.
आवेदन कैसे करें?
ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले NATS पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद लॉग इन करके आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें. वहीं, ट्रेड अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों को Apprenticeship India पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
यह भी पढ़ें – AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI