चंदौली सड़क हादसे पर सरकार पर गरजेअजय राय; एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की कर दी मांग


अध्यक्ष अजय राय चंदौली सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बलदेव यादव के परिजनों से की मुलाकात

अध्यक्ष अजय राय चंदौली सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बलदेव यादव के परिजनों से की मुलाकात (Photo Credit:ETV Bharat)

चंदौली: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सोमवार को चंदौली पहुंचे, जहां उन्होंने काली माता मंदिर हादसे में जान गंवाने वाले बलदेव यादव के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया. पत्रकारों से बातचीत में अजय राय ने जिला प्रशासन पर हादसे की वास्तविक जानकारी छिपाने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा कि प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और सच्चाई सामने आने से रोकने की कोशिश की. उन्होंने मृतक बलदेव यादव के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की. साथ ही हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की भी मांग की.

अजय राय, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस (Video Credit : ETV Bharat)

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए होते तो इस तरह की दुखद घटना नहीं होती. उन्होंने भाजपा सरकार को असंवेदनशील बताते हुए कहा कि सरकार जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही है. अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी.

इस दौरान उन्होंने मेरठ की हालिया घटना का भी जिक्र किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोषियों पर बुलडोजर जैसी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. साथ ही मेरठ के एसएसपी को तत्काल निलंबित करने की भी मांग की.

यह भी पढ़ें: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र; पूछा- “क्या हमारे देश की करोड़ों जनता बार-बार अपने वाहन बदल सकती है?

यह भी पढ़ें: यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम योगी को लिखा पत्र, राम मंदिर में वित्तीय अनियमितताओं की फोरेंसिक जांच कराने की मांग



Leave a Comment