भारत की यास्तिका भाटिया ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, क्रिकेटिंग वर्ल्ड ने बांधे तारीफ़ों के पुल


यास्तिका भाटिया लॉर्ड्स में शतक बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं

इमेज स्रोत, Stu Forster/Getty Images

इमेज कैप्शन, यास्तिका भाटिया लॉर्ड्स में शतक बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

यास्तिका भाटिया लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं.

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खेले जा रहे इस मैच में भारत ने जीत के लिए 457 रन का बड़ा लक्ष्य रखा है. जिसके जवाब में तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक इंग्लैंड की टीम 6 विकेट पर 130 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी.

मैच के आख़िरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए अब भी 327 रन चाहिए और उनके सिर्फ़ चार विकेट बाक़ी हैं.

भारत ने अपनी दूसरी पारी 7 विकेट पर 341 रन बनाकर घोषित कर दी. भारतीय पारी की ख़ास बात यास्तिका का शतक रहा.

लॉर्ड्स में यह पहला महिला टेस्ट मैच है. इस मैदान पर पहला मैंस टेस्ट मैच 142 साल पहले खेला गया था. तब से यहाँ 150 टेस्ट हो चुके हैं. लेकिन महिला टेस्ट मैच अब तक यहां नहीं हुआ था.



Leave a Comment