विराट कोहली का इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े


इंग्लैंड की सरजमीं पर कोहली का प्रदर्शन सराहनीय रहा है।

इंग्लैंड में उन्होंने 33 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 33 पारियों में 51.88 की औसत और 91.21 की स्ट्राइक रेट से 1,349 रन बनाने में सफल रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने 1 शतक के अलावा 13 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 107 रन का रहा है।

वह इंग्लैंड में सर्वाधिक रन बनाने वाले शीर्ष 5 विदेशी बल्लेबाजों में शामिल हैं। ऐसे में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।



Leave a Comment