एमएस धोनी बनेंगे CSK के नए कोच! फ्लेमिंग का इस्तीफा कर गया बड़ा इशारा


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। स्टीफन फ्लेमिंग और चेन्नई सुपर किंग्स का 17 साल का साथ छूट गया है। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ने आम सहमति से अलग होने का फैसला किया है। इसी के साथ सवाल है कि चेन्नई सुपर किंग्स का अगला कोच कौन होगा? क्या एमएस धोनी टीम के अगले कोच बनेंगे?

धोनी और फ्लेमिंग की जोड़ी ने चेन्नई को एक ऐसी टीम बनाया है जो दूसरी फ्रेंचाइजियों के लिए मिसाल है। बेशक बीते कुछ सीजनों में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, लेकिन इसकी वजह भी बदलाव का दौर है जो हर टीम का आता है। धोनी और फ्लेमिंग के रहते टीम ने पांच बार आईपीएल जीता। ऐसे में धोनी इस टीम की नींव को जानते हैं और समझते हैं।

ले सकते हैं संन्यास?

धोनी और चेन्नई को अलग करके नहीं देखा जा सकता। ये दोनों एक ही सिक्के को दो पहेलू हैं। धोनी अब बतौर खिलाड़ी उस दौर में नहीं है जैसा एक सक्रिया खिलाड़ी होता है। वह चोटों से परेशान हैं और इसी कारण पिछले सीजन में एक भी मैच नहीं खेले। यहीं से संकेत मिलने लगे हैं कि हो सकता है धोनी अब संन्यास ले लें। ऐसे में फ्लेमिंग का कोच पद से इस्तीफा देना इस बात की संभावना को और बढ़ा रहा है कि धोनी रिटायरमेंट लेकर चेन्नई के कोच या मेंटॉर की भूमिका में दिख सकते हैं।

 

सोशल मीडिया पर भी इस बात की चर्चा हो रही है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि धोनी टीम के अगले कोच हो सकते हैं। देखा जाए तो ये विकल्प बुरा भी नहीं है। ये धोनी की बनाई हुई फ्रेंचाइजी है और वह जानते हैं कि टीम कैसे बनाई जाती है। इस समय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है और अगर धोनी टीम का बागडोर संभालते हैं तो फिर इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।

खेलना है मुश्किल

बीते सीजन जो हुआ उसने ये तो संकेत दे दिए हैं कि धोनी का खेलना अब मुश्किल है क्योंकि वह अब मैच फिट नहीं हैं। ऐसे में धोनी अगर टीम को दोबारा से खड़ा करने की जिम्मेदारी उठाते हैं तो इससे न सिर्फ फ्रेंचाइजी को मदद मिलेगी बल्कि युवा खिलाड़ियों का भविष्य भी चमकेगा।

यह भी पढ़ें- स्टीफन फ्लेमिंग ने CSK के कोच पद से दिया इस्तीफा, 17 साल का साथ छोड़ा



Leave a Comment