OTT Release This Week: ‘रक्तांचल सीजन 3’ से ‘तीसरी बेगम’ तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही 10 फिल्में- सीरीज, पूरे वीक नहीं होंगे बोर


ओटीटी लवर्स के लिए ये हफ्ता फुल एंटरटेनमेंट से भरा रहने वाला है. दरअसल इस वीक डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रोमांचक क्राइम डॉक्यूमेंट्री और एक्शन कॉमेडी से लेकर फैंमिली ड्रामा और रीजनल फिल्मों तक आपको काफी कुछ देखने को मिलेगा. तो चलिए यहां 13 से 17 जुलाई के बीच ओटीटी पर रिलीज हो रही फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट यहां चेक कर लेते हैं.

रक्तांचल सीजन 3
‘रक्तांचल सीजन 3’ 16 जुलाई 2026 से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होना शुरू होगा. रितम श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित ये क्राइम ड्रामा पूर्वांचल के माफिया नेटवर्क से इंस्पायप है, पिछले सीजन की तरह, दर्शक इस सीरीज. को बिना किसी सब्सक्रिप्शन के फ्री में देख सकते हैं.

OTT Release This Week: 'रक्तांचल सीजन 3' से 'तीसरी बेगम' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही 10 फिल्में- सीरीज, पूरे वीक नहीं होंगे बोर

तीसरी बेगम
‘तीसरी बेगम’ इस हफ़्ते रिलीज होने वाली भारतीय ओटीटी फिल्में में से एक है. के.सी. बोकाडिया द्वारा लिखित, निर्देशित और प्रोड्यूस की गई यह फ़िल्म 18 जुलाई 2026 को ‘वेव्स’ प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज होगी.  इसे मुफ़्त में देखा जा सकेगा.

OTT Release This Week: 'रक्तांचल सीजन 3' से 'तीसरी बेगम' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही 10 फिल्में- सीरीज, पूरे वीक नहीं होंगे बोर

सेकंड लव
यह एक तमिल रियलिटी डेटिंग शो है जिसे ‘बाहुबली’ फिल्म की एक्ट्रेस राम्या कृष्णन होस्ट कर रही है.  इस शो में 30 की उम्र वाले 12 ऐसे सिंगल लोग शामिल हैं जिनका दिल पहले टूट चुका है. शो उन्हें एक विला में एक साथ लाता है ताकि वे अपने पुराने जख्मों से उबर सकें और प्यार को एक और मौका दे सकें. ये 13 जुलाई से जियो हॉस्टार पर स्ट्रीम होना शुरू हो गया है. 

OTT Release This Week: 'रक्तांचल सीजन 3' से 'तीसरी बेगम' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही 10 फिल्में- सीरीज, पूरे वीक नहीं होंगे बोर

राइड ऑर डाई
‘राइड ऑर डाई’ एक एक्शन-कॉमेडी सीरीज है जिसमें हैना वाडिंगहम और ऑक्टेविया स्पेंसर ने लीड रोल प्ले किया है. इसकी कहानी दो सबसे अच्छी दोस्तों के बारे में है, जिनकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है जब उनमें से एक के इंटरनेशनल हत्यारा होने का पता चलता है. इस सीरीज को 15 जुलाई से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

डिजायर
‘डिजायर’ 17 जुलाई 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. लुडविका पालेटा और जोस मारिया याजपिक स्टारर ये फिल्म एक ऐसे परिवार की कहानी है, जिसकी जिंदगी में एक स्विमिंग कोच के आने के बाद एक खतरनाक इमोशनल टर्न आता है.

ये भी पढ़ें:-Welcome To The Jungle BO Day 17: ‘धमाल 4’ के आगे ‘वेलकम टू द जंगल’ ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट

द हॉक
ये एक कॉमेडी सीरीज है जिसमें विल फेरेल, लॉनी हॉकिन्स (जिन्हें ‘द हॉक’ के नाम से भी जाना जाता है) का किरदार निभा रहे हैं. वह उम्रदराज प्रोफेशनल गोल्फर हैं जो अपना पुराना जादू वापस पाने और गोल्फ का ग्रैंड स्लैम पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं. इसे 16 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकेंगे. 

वदरिंग हाइट्स
एमराल्ड फेनेल की इस रोमांटिक फिल्म में मार्गोट रॉबी और जैकब एलॉर्डी लीड रोल में हैं. ये फिल्म दो लोगों की लव स्टोरी पर बेस्ड है. इसे ओटीटी के प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 13 जुलाई से स्ट्रीम कर सकते हैं.

OTT Release This Week: 'रक्तांचल सीजन 3' से 'तीसरी बेगम' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही 10 फिल्में- सीरीज, पूरे वीक नहीं होंगे बोर

मर्डर 101
‘मर्डर 101’ तीन पार्ट्स वाली एक सच्ची क्राइम डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जो अमेरिका के दशकों पुराने ‘रेडहेड मर्डर्स’ केस पर बेस्ड है. ये सीरीज टेनेसी के एक हाई स्कूल की सोशियोलॉजी क्लास की कहानी दिखाती है, जहां स्टूडेंट्स टीचर एलेक्स कैंपबेल की देखरेख में उन मर्डर्स को सुलझाने की कोशिश करते हैं जो लंबे समय से अनसुलझे थे. यह सीरीज 13 जुलाई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो गई है.

OTT Release This Week: 'रक्तांचल सीजन 3' से 'तीसरी बेगम' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही 10 फिल्में- सीरीज, पूरे वीक नहीं होंगे बोर

रेडी ऑर नॉट 2: हियर आई कम
‘रेडी ऑर नॉट 2: हियर आई कम’ एक कॉमेडी-हॉरर फिल्म है, जिसे मैट बेटिनेली-ओल्पिन और टायलर जिलेट ने डायरेक्ट किया है और गाय बुसिक और आर. क्रिस्टोफर मर्फी ने लिखा है. यह ‘रेडी ऑर नॉट’ (2019) का सीक्वल है, जिसमें समारा वीविंग ग्रेस मैककौली के अपने रोल में फिर से नजर आएंगी. फिल्म में कैथरीन न्यूटन, सारा मिशेल गेलर, शॉन हैटोसी, डेविड क्रोनबर्ग और एलिजाह वुड भी हैं. ये जियो हॉटस्टार पर 16 जुलाई से स्ट्रीम होगी. 

द ईस्ट पैलेस
‘द ईस्ट पैलेस’ एक आने वाली कोरियन फैंटेसी थ्रिलर है, जिसमें नाम जू-ह्युक, रो यूं-सो और चो सेउंग-वू मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह कहानी एक ऐसे इंसान की है जो आत्माओं की दुनिया में घूम सकता है और एक ऐसी महिला की है जो मरे हुए लोगों की बातें सुन सकती है. राजा के आदेश पर वे मिलकर गहरे राज खोलते हैं. इसे नेटफ्लिक्स पर 17 जुलाई से स्ट्रीम कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें:-Dhamaal 4 BO Day 3:अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने संडे को लूटा बॉक्स ऑफिस, तीसरे दिन बनी साल की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- कलेक्शन

 

 



Leave a Comment