IND vs ENG: टी20 की तरह वनडे में भारत को हल्के में ना लें अंग्रेज, टीम इंडिया की बोलती है तूती, आंकड़े दे रहे गवाही – india vs england head to head record in one day cricket shubman gill harry brook


भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार से इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज में भिड़ने वाली है। वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के ऊपर भारतीय टीम का दबदबा मजबूत रहा है।

team india (3)
टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड से
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज मंगलवार से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। टी20 सीरीज में मिली शर्मनाक हार का हिसाब भारतीय टीम वनडे में चुकता करना चाहेगी।

इंग्लैंड और इंडिया का हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारतीय टीम का पलड़ा वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ भारी रहा है। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 110 एकदिवसीय मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 61 में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है। वहीं, इंग्लैंड ने 44 मैच जीते हैं। 2 मुकाबले टाई रहे हैं, जबकि तीन मैचों का नतीजा नहीं निकल सका है। भारत ने इंग्लैंड में अब तक कुल 44 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 18 में जीत मिली है, तो 23 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच टाई रहा है और 2 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल सका है।

वनडे में मजबूत है टीम इंडिया

टी20 सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। ऐसे में वनडे में टीम इंडिया बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। वनडे टीम की कमान शुभमन गिल संभालते हुए नजर आएंगे। वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली के आने से भारतीय बल्लेबाजी क्रम वनडे में कहीं ज्यादा संतुलित नजर आ रहा है। मध्यक्रम की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन और अक्षर पटेल के कंधों पर होगी। वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर और नीतीश कुमार रेड्डी ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

जसप्रीत बुमराह पर रहेंगी नजरें

वनडे सीरीज में तेज गेंदबाजी की अगुवाई जसप्रीत बुमराह करते हुए नजर आएंगे। बुमराह का साथ देने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और गुरनूर बरार को चुना गया है। हर्षित चोट के चलते वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव संभालते हुए नजर आ सकते हैं, जबकि रवि बिश्नोई को भी टीम में शामिल किया गया है। वरुण चक्रवर्ती चोट के चलते इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।

दीपेश शर्मा

लेखक के बारे मेंदीपेश शर्मा दीपेश शर्मा वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने साल 2021 में ‘ज़ी न्यूज़’ से अपने करियर की शुरुआत की और बहुत कम समय में अपनी सटीक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन से पहचान बनाई। वे जनवरी 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 4.5 साल का अनुभव है। पत्रकारिता में सक्रिय होने से पहले दीपेश कई खेलों में स्टेट लेवल के खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने बैडमिंटन और ताइक्वांडो में स्टेट लेवल तक प्रतियोगिताओं में भाग लिया है।

विशेषज्ञता: दीपेश शर्मा खास तौर पर खेल की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह क्रिकेट, बैडमिंटन, रेसलिंग, एथलेटिक्स, WWE, हॉकी और टेनिस जैसे खेलों की गहरी समझ रखते हैं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वह वीडियो एंकरिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और वीडियो एडिटिंग में निपुण।

शिक्षा: मूल रूप से हरियाणा के पलवल के रहने वाले दीपेश ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से बैचेलर में स्नातक किया। उन्होंने साल 2021 में अपनी स्नातक डिग्री पूरी की थी।और पढ़ें