आ गया रिजल्ट! सोमवार को Alpha का बॉक्स ऑफिस पर बिगड़ा खेल, Welcome To The Jungle का ऐसा रहा हाल


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार स्टारर एक्शन कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) ने 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी और इसके कुछ दिनों बाद ही अल्फा ने 3 जुलाई को थिएटर्स में एंट्री मारी। दोनों फिल्मों ने शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर अच्छी शुरुआत की थी। आइए देखते हैं दोनों फिल्मों ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया?

वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 18

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मल्टी स्टारर फिल्म ने पहले वीकेंड पर धांसू कमाई की थी। लेकिन वीक डेज आते ही फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई लेकिन फिर भी फिल्म की कमाई करोड़ों में थी। पहले वीकेंड पर 35 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाली फिल्म ने 18वें दिन यानी तीसरे सोमवार को 0.35 करोड़ रुपये की कमाई की है।

यह भी पढ़ें- दुनियाभर में 3000 करोड़ कमाने वाली Dhurandhar जापान में हुई धराशायी, टॉप 10 में भी नहीं बना पाई जगह

इसी के साथ फिल्म की टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 129.90 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 154.40 करोड़ रुपये हो गई है।

jungle (2)

वेलकम टू द जंगल 4 कलेक्शन डे 18- 0.35 करोड़ रुपये

नेट इंडिया कलेक्शन- 129.90 करोड़ रुपये

ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 154.40 करोड़ रुपये

अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11 (Alpha Box Office)

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) स्टारर एक्शन थ्रिलर अल्फा ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और पहले वीकेंड तक डबल डिजीट में कमाई की। 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार की बात करें तो फिल्म ने 0.46 करोड़ रुपये की कमाई की है।

इस कमाई के साथ फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 54.06 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 64.45 करोड़ रुपये हो गया है।

alpha

अल्फा डे 11 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 0.46 करोड़ रुपये

अल्फा नेट इंडिया कलेक्शन- 54.06 करोड़ रुपये

अल्फा ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 64.45 करोड़ रुपये

अल्फा और वेलकम टू द जंगल के बारे में

अल्फा वाईआरएफ की एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें आलिया भट्ट, शरवरी वाघ ने लीड रोल और अनिल कपूर-बॉबी देओल ने अहम किरदार निभाए हैं। वहीं वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार के साथ लगभग 40 एक्टर्स ने काम किया है जिसमें रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिज, अरशद वारसी, संजय दत्त, सुनील शेट्टी जैसे कलाकार शामिल हैं।



Leave a Comment