UP, बिहार समेत 17 राज्यों में निकली आधार सुपरवाइजर-ऑपरेटर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई, देखें लास्ट डेट – csc recruitment 2026 for aadhaar supervisor operator 401 post 12th pass can apply check state wise last date


Aadhaar Supervisor Bharti 2026: कॉमन सर्विस सेंटर ने यूपी, बिहार, एमपी समेत अलग-अलग 17 राज्यों में आधार सुपरवाइजर, ऑपरेटर की वैकेंसी निकाली हैं। ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। सभी की लास्ट डेट अलग-अलग है।

aadhaar recruitment 2026
आधार सुपरवाइजर वैकेंसी 2026, (फोटो क्रेडिट-x.com/UIDAI/canva)
CSC Aadhaar Supervisor, Operator Recruitment 2026: आधार सुपरवाइजर या आधार ऑपरेटर बनना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) ने देशभर में इन पदों के लिए नया भर्ती अभियान शुरू किया गया है। जिसमें उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 17 राज्यों में जिला वाइज आधार सुपरवाइजर और आधार ऑपरेटर की वैकेंसी निकाली गई हैं। जो कैंडिडेट्स आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट csc.gov.in पर अप्लाई करना होगा।

कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Meity) के अंतर्गत कार्य करता है। यह भर्ती सीएससी ने आधार सेवा केंद्र में ऑपरेटर और सुपरवाइजर के लिए घोषित की हैं। स्टेटवाइज सबके लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट भी अलग -अलग है। ऐसे में आप जिस भी राज्य से हैं, उसे मुताबिक ही फॉर्म भरें।

आधार सुपरवाइजर बनने के लिए योग्यता

  • शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट/सीनियर सेकेंडर) की परीक्षा पास की हो। मैट्रिकुलेशन के साथ 2 साल की आईटीआई या 3 साल का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा करने वाले भी अप्लाई कर सकते हैं।
  • उम्र: कम से कम 18 साल की उम्र पूरी कर ली हो। अधिकतम उम्र की कोई सीमा नहीं रखी गई है।
  • कंप्यूटर: कैंडिडेट्स को कंप्यूटर की बेसिक स्किल्स आनी चाहिए।
  • जरूरी सर्टिफिकेट: अभ्यर्थी के पास UIDAI द्वारा आधार सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए टेस्टिंग और सर्टिफाइंग एजेंसी से जारी आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

आधार सुपरवाइजर, ऑपरेटर स्टेट वाइज वैकेंसी 2026

राज्य वैकेंसी अप्लाई करने की लास्ट डेट
झारखंड 12 20 जुलाई 2026
उत्तराखंड 12 20 जुलाई 2026
मध्य प्रदेश 10 20 जुलाई 2026
जम्मू कश्मीर 01 20 जुलाई 2026
त्रिपुरा 01 20 जुलाई 2026
पश्चिम बंगाल 25 20 जुलाई 2026
महाराष्ट्र 01 20 अगस्त 2026
मध्य प्रदेश 05 20 अगस्त 2026
छत्तीसगढ़ 18 20 अगस्त 2026
बिहार 101 20 अगस्त 2026
उत्तर प्रदेश 29 20 अगस्त 2026
कर्नाटक 161 20 अगस्त 2026
गोवा 01 20 अगस्त 2026
बिहार 08 7 अगस्त 2026
मध्य प्रदेश 07 7 अगस्त 2026
गोवा 01 5 अगस्त 2026
गुजरात 01 8 अगस्त 2026
सिक्किम 01 8 अगस्त 2026
नागालैंड 01 8 अगस्त 2026
अरुणाचल प्रदेश 01 8 अगस्त 2026
असम 03 8 अगस्त 2026
जम्मू और कश्मीर 01 8 अगस्त 2026
कुल 401

जहां दो बार स्टेट का नाम दिया गया है, वहां जिलावाइज रिक्तियां और उनकी लास्ट डेट अलग-अलग है। इसकी विस्तृत जानकारी कैंडिडेट्स सीएससी के पोर्टल पर चेक कर पाएंगे। इसका यहां डायरेक्ट लिंक दिया गया है। इसी के जरिए आप फॉर्म भी अप्लाई कर सकते हैं।

आधार सुपरवाइजर जॉब के लिए कैसे अप्लाई करें?

आवेदन के लिए अभ्यर्थी यहां बताए कुछ आसान से स्टेप्स फॉलो करके खुद फॉर्म भर सकते हैं-

adhaar jobs 2026
आधार सुपरवाइजर फॉर्म फिलिंग 2026, (फोटो क्रेडिट- https://career.csccloud.in/apply-now)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट career.csccloud.in पर जाएं।
  • इसके ASK JOB Opening वाले सेक्शन में आपको संबंधित पोस्ट और अप्लाई का लिंक मिलेगा।
  • Apply Now के लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर योग्यता और डिस्ट्रिक्ट की डिटेल आ जाएगी। चेक करने के बाद नीले कलर वाले बॉक्स में Apply का लिंक नजर आएगा।
  • इसपर जाने के बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पैन, जन्मतिथि, स्टेट, डिस्ट्रिक्ट, हाईएस्ट क्वालिफिकेशन, टोटल अनुभव, जैसी डिटेल्स भरें।
  • इसके बाद Upload Resume वाले कॉलम में अपना रिज्यूम 1024KB के अंदर पीडीएफ, डॉक, डॉक्स में अपलोड करें।
  • इसी तरह आधार सुपरवाइजर सर्टिफिकेट भी इसी साइज में अपलोड करना होगा । जेंडर चुनें।
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड हूबहू भरने के बाद Submit कर दें।
  • आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा। आप चाहें तो इसका प्रिंट आउट निकाल भी सुरक्षित रख सकते हैं।

इस भर्ती से जुड़ी अगर किसी भी अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी सीएससी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें