‘जमानत देने वाले नरक में सड़ें’, देवोलीना भट्टाचार्जी हत्यारे राजकुमार की रिहाई पर भन्नाईं, जमकर कोसा – devoleena bhattacharjee lashes out at telangana pocso accused criticized the system


तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में 6 लोगों को मारकर मौत के घाट उतारने वाला आरोपी पी. राजकुमार जेल से रिहा हो गया, जिसके बाद भड़कते हुए देवोलीना भट्टाचार्जी ने ट्वीट किया और सिस्टम को आड़े हाथ लिया।

Devoleena Bhattacharjee on telangana case
तेलंगाना के हत्यारे पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी
पुलिस ने शनिवार को बताया कि तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में POCSO (बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण) एक्ट के तहत आरोपी एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर छह लोगों की हत्या कर दी। मरने वालों में उसकी पत्नी, दो छोटे बेटे, एक 17 वर्षीय लड़की (जिसने उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी), और उस लड़की की मां व दादी शामिल हैं। इस आदमी को गिरफ्तार तो किया गया लेकिन इसे बेल भी मिल गई है। टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने इस मामले पर रिएक्ट किया है और आरोपी पी. राजकुमार को बेल मिलने पर भी बोलीं।

देवोलीना भट्टाचार्जी ने आरोपी का CCTV वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘इन हत्याओं के लिए सिर्फ वे लोग जिम्मेदार हैं जिन्होंने उसे जमानत दी। वे हमेशा के लिए नरक में सड़ें।’

6 लोगों का हत्यारा जेल से रिहा

केस की बात करें, तो पुलिस ने बताया कि आरोपी पी. राजकुमार, जो ‘फ्यूचर सिटी पुलिस कमिश्नरेट’ के तहत शाहबाद मंडल के दैवालागुडा गांव का रहने वाला एक किसान है, उसने कथित तौर पर शुक्रवार देर रात अलग-अलग जगहों पर पीड़ितों की हत्या कर दी और वह फरार है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। मृतकों की पहचान एक नाबालिग लड़की, उसकी 45 वर्षीय मां, 65 वर्षीय दादी, राजकुमार की पत्नी सरिता (33) और उनके चार और दो साल के बेटों के तौर पर की गई है।

आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज

फ्यूचर सिटी के पुलिस कमिश्नर तरुण जोशी ने कहा, ‘आरोपी राजकुमार के खिलाफ 16 मई को पॉक्सो एक्ट की धारा 11 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया था। लड़की और उसके परिवार ने उस पर पीछा करने और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। उसे 26 मई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था, लेकिन चूंकि इन अपराधों के लिए सात साल से कम की सजा का प्रावधान है, इसलिए अग्रिम जमानत मिलने के बाद उसे ₹20,000 के पर्सनल बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया।’ पुलिस ने बताया कि आरोपी ने नाबालिग लड़की की बड़ी बहन को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया, जो शारीरिक और मानसिक रूप से अक्षम है।

पी. राजकुमार ने पत्नी और बच्चों को मारा

कमिश्नर ने बताया कि इसके बाद राजकुमार झील से लगभग 250 मीटर दूर अपने घर गया और अपनी पत्नी और दो बेटों की हत्या कर दी, जो सो रहे थे। पुलिस के अनुसार, उसने पीड़ितों पर वार करने और उनका गला काटने के लिए दरांती और चाकू का इस्तेमाल किया।

जुर्म कबूलने के बाद जान देने निकला राजकुमार

पुलिस ने बताया कि हत्याओं के तुरंत बाद आरोपी ने अपने पिता को फोन किया और अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि वह अपनी जान देने जा रहा है। इसके बाद उसने अपना फोन बंद कर लिया।

देवोलीना भट्टाचार्जी के बारे में

फिलहाल, देवोलीना छोटे पर्दे से दूर हैं और अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। उन्होंने दिसंबर 2022 में शहनवाज शेख से शादी की और दिसंबर 2024 में एक बेटे, जॉय को जन्म दिया। ‘साथ निभाना साथिया’ के अलावा, देवोलीना ‘बिग बॉस’ जैसे बड़े शो का भी हिस्सा रही हैं।

कनिका सिंह

लेखक के बारे मेंकनिका सिंहकनिका सिंह नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की ‘एंटरटेनमेंट’ (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्‍होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्‍नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है।

बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना।

पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।… और पढ़ें