Dinesh Karthik’s india playing 11 for 1st odi: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला एजबेस्टन में खेला जाएगा. टी20 सीरीज में मिली निराशाजनक हार के बाद टीम इंडिया वनडे में जीत के साथ वापसी करना चाहेगी. मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने पहले वनडे के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग-11 चुनी है. उनकी टीम में कुछ बड़े फैसले देखने को मिले हैं. कार्तिक ने वनडे में 126 गेंद में दोहरा शतक जड़ चुके ईशान किशन को जगह नहीं दी, जबकि युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका दिया है.
टॉप ऑर्डर पर जताया भरोसा
दिनेश कार्तिक ने बल्लेबाजी क्रम में कोई बदलाव नहीं किया. उन्होंने रोहित शर्मा और शुभमन गिल को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी है. तीसरे नंबर पर विराट कोहली, चौथे पर श्रेयस अय्यर और पांचवें नंबर पर केएल राहुल को रखा है. यह वही टॉप-5 है, जिसे मौजूदा समय में भारत का सबसे मजबूत बल्लेबाजी क्रम माना जाता है.
शिवम दुबे को मिला मौका
हार्दिक पंड्या और नीतीश कुमार रेड्डी की गैरमौजूदगी में कार्तिक ने छठे नंबर पर शिवम दुबे को बतौर पेस-बॉलिंग ऑलराउंडर चुना है. वहीं सातवें नंबर पर अक्षर पटेल को जगह दी है, जो बल्ले और गेंद दोनों से टीम को संतुलन देंगे.
गेंदबाजी में प्रिंस यादव पर भरोसा
गेंदबाजी विभाग में कार्तिक ने तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों के साथ उतरने की सलाह दी है. उन्होंने जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और युवा प्रिंस यादव को अपनी प्लेइंग-11 में शामिल किया है. स्पिन की जिम्मेदारी कुलदीप यादव और अक्षर पटेल संभालेंगे.
ईशान किशन और प्रसिद्ध कृष्णा को नहीं मिली जगह
कार्तिक की प्लेइंग-11 का सबसे बड़ा फैसला ईशान किशन को बाहर रखना रहा. वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले चुनिंदा भारतीय बल्लेबाजों में शामिल होने के बावजूद उन्हें टीम में जगह नहीं मिली. इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और वॉशिंगटन सुंदर भी कार्तिक की पसंदीदा प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं हैं.
यह भी पढ़ें- वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- ‘इससे तो अच्छा है कि…’
दिनेश कार्तिक की चुनी हुई भारतीय प्लेइंग-11:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.