भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे आज एजबेस्टन में खेला जाएगा. इस मुकाबले में अधिक प्रेशर टीम इंडिया पर होगा, जो टी20 सीरीज 0-4 से हारकर आ रही है. हालांकि वनडे में विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाज हैं, जो अपने दम पर पासा पलटने की ताकत रखते हैं. लेकिन क्या आज एजबेस्टन स्टेडियम की पिच में बल्लेबाजों के लिए कोई मदद है? या गेंदबाजों का बोलबोला रहेगा. पढ़िए पिच से किसे मदद मिलने की संभावना है.
एजबेस्टन स्टेडियम में भारत ने 12 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से 8 जीते हैं. यहां भारत ने पिछला मैच 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था, जिसमें 28 रनों से जीत दर्ज की थी. वनडे वर्ल्ड कप के उस संस्करण में ही एक मैच भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ भी खेला था, लेकिन उसमे 31 रनों से हार झेलनी पड़ी थी.
एजबेस्टन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
एजबेस्टन स्टेडियम की पिच सख्त रहती है, यहां अच्छा उछाल देखने को मिलता है. ये बल्लेबाजों को भी मदद करता है, गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है और शॉट लगाना ज्यादा मुश्किल नहीं होता. हालांकि टी20 में भी कई ऐसी पिचों पर भारतीय बल्लेबाजी बेअसर नजर आई थी, वनडे में विराट कोहली और रोहित शर्मा से उम्मीद है. जसप्रीत बुमराह भी आ रहे हैं, जो गेंदबाजी में धार लाएंगे.
हालांकि खेल आगे बढ़ता है तो पिच धीमी हो जाती है, जो स्पिनर्स को मदद करता है. बुमराह जैसे गेंदबाज यहां कहर बरपा सकते हैं, जो अपनी गेंदबाजी में मिश्रण करते हैं.
यह भी पढ़ें- बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
इंडिया वनडे स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली केएल राहुल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम् दुबे, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव.
इंग्लैंड वनडे स्क्वॉड
हैरी ब्रूक (कप्तान), जो रुट, बेन डकेट, जैकब बेथेल, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, सैम करन, जोश टंग, टॉम बैंटन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद.
यह भी पढ़ें- वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- ‘इससे तो अच्छा है कि…’
LIVE कहाँ देखें भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
भारत बनाम इंग्लैंड पहले वनडे मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल पर होगा. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.