Hormuz Attack: होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी हमले में भारतीय क्रू मेंबर की मौत, 8 घायल, UAE के तेल टैंकरों पर तेहरान ने दागी मिसाइल – hormuz strait indian crew member killed after iran missile strike uae oil tankers
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में दो तेल टैंकरों पर हमला बोला है। इस हमले में एक भारतीय क्रू सदस्य की मौत हो गई है। 8 लोग घायल हुए हैं, जिसमें 6 भारतीय शामिल हैं। ईरान ने मिसाइलों से ये हमला किया था।
तेल टैंकरों पर हमले में भारतीय क्रू की मौत(फोटो– एपी)
अबू धाबी: होर्मुज जलडमरूमध्य में UAE के दो तेल टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। हमले में 6 भारतीयों समेत आठ अन्य घायल हुए हैं। UAE के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ‘मोम्बासा’ और ‘अल बहिया’ नाम के तेल टैंकरों सो उस समय निशाना बनाया गया, जब वे ओमान के समुद्री इलाके में जलडमरूमध्य के दक्षिणी रास्ते से गुजर रहे थे।
मिसाइल हमले से टैंकरों में लगी आग
रिपोर्टों के अनुसार, जिस भारतीय क्रू मेंबर की मौत हुई है, वे मोम्बासा जहाज पर तैनात थे। मंत्रालय ने 8 लोगों के घायल होने की जानकारी दी है, जिसमें 6 भारतीय हैं, जबकि दो यूक्रेनी हैं। घायलों में चार को गंभीर चोटें आई हैं। ईरान के मिसाइल हमलों की वजह से दोनों टैंकरों में आग लग गई और उन्हें काफी नुकसान हुआ। हालांकि, चालक दल के सदस्य आग पर काबू पाने में कामयाब रहे।
UAE ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
हमले के बाद UAE ने एक बयान में इसकी कड़ी निंदा की और चेतावनी दी कि उसे जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार है। हमले को अंतराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताते हुए UAE के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि देश अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और समुद्री हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा। बयान में कहा गया कि “UAE किसी भी खतरे का सामना करने और क्षेत्रीय स्थिरता को नुकसान पहुंचाने वाली कार्रवाइयों का कड़ा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।”
ईरान का यह ताजा हमले ऐसे समय में हुआ है, जब वॉशिंगटन और तेहरान के बीच तेजी से बढ़ा है। सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान की नौसैनिक घेराबंदी फिर से शुरू करने की घोषणा की। इसके साथ ही अमेरिकी सेना ने लगातार तीसरी रात ईरान पर हमला किया है। सेंट्रल कमांड ने एक बयान में बताया कि उसने एक बार फिर ईरान पर हमले शुरू किए हैं। ये हमले भारतीय समयानुसार मंगलवार सुबह तड़के 3 बजकर 15 मिनट पर शुरू हुए।
लेखक के बारे मेंविवेक सिंहविवेक सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे नवभारत टाइम्स के दुनिया (World) सेक्शन को कवर करते हैं। पत्रकारिता में उनका 12 वर्षों का अनुभव है, जिसमें उन्होंने डिजिटल, टीवी और वीडियो ऐप पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। विवेक सिंह मार्च 2023 में नवभारत टाइम्स, डिजिटल से जुड़े। इस दौरान उन्होंने इजरायल-हमास युद्ध, इजरायल-ईरान और इजरायल-हिजबुल्ला संघर्ष, भारत-पाकिस्तान सैन्य टकराव, अफगान तालिबान-पाकिस्तान तनाव और बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ छात्र विद्रोह जैसे वैश्विक घटनाक्रम का व्यापक कवरेज किया है।
वैश्विक राजनीतिक या कूटनीतिक घटनाक्रम पर तेज और गहराई से खबरों को प्रस्तुत करना और उसके भारत पर असर के बारे में पाठकों को सूचना देना पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के घटनाक्रम, मध्य पूर्व के मामलों के साथ ही वैश्विक तनाव और घटनाओं का भारत पर होने असर के बारे में विश्लेषण प्रस्तुत करना।
पत्रकारिता अनुभव- डिजिटल और टीवी में 12 साल का अनुभव
विवेक सिंह ने अमर उजाला डॉट कॉम के साथ साल 2013 में देहरादून से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद हैदराबाद में न्यूज 18 यूपी/उत्तराखंड के साथ जुड़कर टीवी न्यूज की आउटपुट डेस्क में काम किया। बेंगलुरु में रहकर डिजिटल स्टार्टअप आवाज न्यूज वीडियो एप की फाउंडिंग टीम का हिस्सा बने और उसे लीड किया। इसके बाद वन इंडिया हिंदी, एबीपी न्यूज के साथ काम किया।… और पढ़ें