IND vs ENG 1st ODI LIVE स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट डिटेल, कितने बजे शुरू होगा मैच? जानें सबकुछ


भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे मैच आज है, जिसमें फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि भारत जीत का परचम लहराए. इस दौरे में लगातार 4 हार से फैंस मायूस हैं. बेशक विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज इस टीम का हिस्सा हैं, लेकिन बहुत ऐसे प्लेयर्स हैं जिन्होंने टी20 में निराश किया. ऐसे में आज उनकी भी परीक्षा होनी है. श्रेयस अय्यर उपकप्तान हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान अभी तक निराश किया है. आज का मैच लोकल समयनुसार सुबह 11 बजे शुरू होगा, लेकिन भारत में समय अलग होगा. जानिए लाइव प्रसारण समेत पूरी डिटेल.

IND vs ENG 1st ODI कहां पर होगा?

भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे बर्मिंघम शहर के एजबेस्टन में होगा. इस मैदान पर भारत ने 12 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से 8 जीते हैं. भारत ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप में यहां 2 मैच खेले थे, बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज की थी और इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली थी.

IND vs ENG 1st ODI का टॉस कब होगा?

भारत बनाम इंग्लैंड पहले वनडे का टॉस लोकल समयनुसार सुबह 10:30 बजे होगा. भारतीय समयनुसार टॉस दोपहर 3 बजे होगा.

यह भी पढ़ें- भारत-इंग्लैंड पहले वनडे में इन 7 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख

IND vs ENG 1st ODI कितने बजे से शुरू होगा?

लोकल समय के अनुसार मैच सुबह 11 बजे शुरू होगा, भारतीय समयनुसार मैच दोपहर 3:30 से शुरू होगा.

IND vs ENG 1st ODI का LIVE प्रसारण किस चैनल पर होगा?

भारत बनाम इंग्लैंड पहले वनडे का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा.

IND vs ENG 1st ODI की LIVE स्ट्रीमिंग किस ऐप पर होगी?

भारत बनाम इंग्लैंड पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.

यह भी पढ़ें- आज भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें एजबेस्टन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

भारतीय स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम् दुबे, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.

इंग्लैंड का स्क्वॉड

हैरी ब्रूक (कप्तान), जो रुट, बेन डकेट, जैकब बेथेल, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, सैम करन, जोश टंग, टॉम बैंटन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद.



Leave a Comment