SSC CGL 2026 Notification: एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए आवेदन कभी भी हो सकते हैं स्टार्ट, पात्रता फीस व अन्य डिटेल करें चेक


एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा 2026 की तैयारियों में लगे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से इस वीक या अगले सप्ताह में कभी भी सीजीएल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। आपको बता दें कि एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक पहले मार्च में अधिसूचना जारी की जानी थी जो किसी कारणवश अभी तक जारी नहीं की जा सकी है।

नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही शुरू हो जायेंगे आवेदन

एसएससी की ओर से नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आवेदन भी स्टार्ट कर दिए जायेंगे। इसके बाद इस भर्ती के लिए पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। ऑफलाइन या अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।

एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए योग्यता एवं मापदंड

  1. इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  2. उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 27 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन के साथ निर्धारित फीस जमा करना अनिवार्य है। एप्लीकेशन फीस जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 100 रुपये निर्धारित है। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकेगी। एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकेंगे।

SSC CGL 2026

सीजीएल पदों के लिए कैसे होगा चयन

इस भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को टियर 1/ टियर 2 एग्जाम में शामिल होना होगा। पहले चरण की परीक्षा क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी। इसके बाद कुछ पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा भी आयोजित होगी। चयन के लिए अभ्यर्थियों का दस्तावेज वेरिफिकेशन भी किया जायेगा। सभी चरणों के बाद फाइनल लिस्ट जारी होगी। अंतिम लिस्ट में जगह बनाने वाले उम्मीदवारों को ही रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।



Leave a Comment