हॉर्मुज में दो जहाजों के बीच भीषण टक्कर, ‘बल्क कैरियर’ के उड़े परखच्चे, ईरान ने बचाई क्रू के 23 लोगों की जान


स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में मंगलवार (14 जुलाई) को बड़ा हादसा हो गया. एक बल्क कैरियर दूसरे जहाज से टकरा गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि जहाजों के परखच्चे उड़ गए और देखते ही देखते पानी भरने लगा. हालांकि जानकारी मिलते ही ईरान ने जहाजों पर सवार क्रू के 23 लोगों को रेस्क्यू कर लिया. अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से हॉर्मुज के साथ-साथ पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

ईरान की न्यूज एजेंसी फार्स के मुताबिक, यह हादसा केश्म द्वीप के उत्तर में हुआ, जहां एक ‘बल्क कैरियर’ की दूसरे जहाज से टकरा गया. टक्कर के बाद बल्क कैरियर को भारी नुकसान पहुंचा. जहाज के निचले हिस्से में बड़ा छेद हो गया, जिससे उसमें तेजी से पानी भरने लगा. स्थिति को गंभीर देखते हुए जहाज के कैप्टन ने तुरंत क्रू के सदस्यों को जहाज खाली करने का आदेश दिया.

हादसे की जानकारी के बाद ईरान की रेस्क्यू टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए जहाज पर मौजूद क्रू के सभी 23 विदेशी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इसके बाद उन्हें सुरक्षित रूप से केश्म द्वीप पहुंचा दिया. हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. 

कैसे टकरा गए दो जहाज

गौरतलब है कि दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टक्कर के बाद जहाज को भारी नुकसान पहुंचा, लेकिन समय पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने से सभी लोगों की जान बच गई.

अपडेट जारी है…

यह भी पढ़ें : ‘बिल्डिंगें गिर जाएंगी, आपके बच्चे मरेंगे…’, पेपर लीक मामले पर बोले सोनम वांगचुक, PM मोदी को क्या दिया मैसेज?



Leave a Comment