हर इंटरव्यू के बाद एक ही जवाब ‘we will get back to you’, आखिर क्यों नहीं मिल रही नौकरी? – job career prediction report job promotion career growth astrology


Job and Career Prediction Report: अच्छी पढ़ाई, मेहनत और इंटरव्यू की तैयारी के बावजूद कई लोगों को मनचाही नौकरी नहीं मिल पाती। इंटरव्यू अच्छे जाते हैं, लेकिन ऑफर लेटर नहीं आता। वहीं, कुछ लोग सालों तक प्रमोशन का इंतजार करते रह जाते हैं। इस दौरान जल्दबाजी में कोई फैसला लेने के बजाय अपने करियर की दिशा को बेहतर तरीके से समझना जरूरी हो जाता है। ऐसे में जन्म कुंडली के आधार पर तैयार होने वाली Job & Career Prediction Report आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

job and career predction report
सुबह 10 बजे इंटरव्यू था। सब कुछ ठीक रहा। HR ने मुसकुराकर हाथ मिलाया और जाते-जाते सिर्फ एक लाइन कही We’ll get back to you. पहले दिन उम्मीद रही। फिर दो दिन बीत गए। उसके बाद मोबाइल की हर घंटी पर लगा कि शायद HR का कॉल होगा… लेकिन फोन नहीं आया। अगर आपके साथ भी ऐसा कई बार हो चुका है तो यकीन मानिए यह एहसास सिर्फ आपका नहीं है। हजारों लोग हर साल इसी दौर से गुजरते हैं। ऐसे समय में सबसे पहला सवाल जो मन में आता हैं कि क्या मुझमें ही कोई कमी है?

रिजेक्शन का मतलब काबिलीयत कम होना नहीं

रिजेक्शन का मतलब काबिलीयत कम होना नहीं

करियर में आगे बढ़ने के लिए मेहनत बहुत जरूरी है। लेकिन सिर्फ मेहनत ही हर बार सफलता की गारंटी नहीं हो सकती। इसके लिए सही समय पर सही अवसर का मिलना भी बेहद जरूरी है। यही वजह है कि लगातार असफलता के बाद लोग जल्दबाजी में किसी भी ऑफर को स्वीकार कर लेते हैं।

करियर में सबसे बड़ी गलती क्या होती है?

करियर में सबसे बड़ी गलती क्या होती है?

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि गलत नौकरी चुनना सबसे बड़ी गलती होती है। जबकि कई करियर एक्सपर्ट मानते हैं कि गलत समय पर लिया गया सही फैसला भी आपको नुकसान पहुंचा सकता है। मान लीजिए आपको दो कंपनियों से ऑफर मिला है। एक ज्यादा सैलरी दे रही है, तो दूसरी में आपको सीखने का अच्छा मौका मिलेगा। ऐसे में करियर से जुड़े फैसले सिर्फ दूसरों को देखकर नहीं, बल्कि अपनी स्थिति को समझकर लेने चाहिए।

क्या आपके साथ भी हो रहा है ऐसा?

क्या आपके साथ भी हो रहा है ऐसा?
  • इंटरव्यू के बाद भी सिलेक्शन नहीं हो रहा।
  • प्रमोशन बार-बार टल रहा है।
  • सैलरी कई साल से लगभग एक जैसी ही है।
  • नौकरी बदलने को लेकर कंफ्यूज हैं।
  • सरकारी नौकरी और प्राइवेट जॉब के बीच फैसला नहीं ले पा रहे हैं।

अगर इनमें से दो या उससे ज्यादा बातें आपकी मौजूदा स्थिति से मेल खाती हैं, तो आपके लिए अपने करियर को अब नए नजरिए से समझने का समय आ गया है।

क्यों है Job and Career Prediction Report की जरूरत

क्यों है Job and Career Prediction Report की जरूरत

हर व्यक्ति अपने-अपने तरीके से करियर का सफर तय करता है। इसमें से कई लोगों को जल्दी सफलता मिल जाती है, तो कुछ को थोड़ा इंतजार करना पड़ता है। ज्योतिष में जन्मकुंडली के आधार पर करियर, नौकरी और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े संभावित संकेतों का सटीक तरीके से अध्ययन किया जाता है। ऐसे में NBT Astro की Job & Career Prediction Report आपकी इन परेशानियों हल निकालने में आपकी मदद करती है। इसमें आपकी जन्म कुंडली के आधार पर करियर से जुड़े विभिन्न पहलुओं का विश्लेषण किया जाता है। यहां आपको बताया जाता है कि कौन से अवसर आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे और किन बातों से सावधान रहना चाहिए।

करियर रिपोर्ट में आपको क्या-क्या मिलेगा?

करियर रिपोर्ट में आपको क्या-क्या मिलेगा?
  • आपके लिए कौन-सा करियर सबसे बेहतर रहेगा
  • बिजनेस, प्राइवेट या गवर्नमेंट जॉब?
  • अगले 12 महीनों में करियर के बड़े अवसर
  • नौकरी बदलने का सही समय
  • पैसा, प्रमोशन और सैलरी ग्रोथ के योग
  • इंटरव्यू और जॉब स्विच के लिए सही समय
  • करियर ग्रोथ में आ रही रुकावटों का समाधान

ये रिपोर्ट आपके लिए आसान भाषा में तैयार की जाती है और इसे पढ़ने के लिए ज्योतिष का जानकार होना जरूरी नहीं है।

सही जानकारी के साथ फैसला जरूरी

सही जानकारी के साथ फैसला जरूरी

करियर जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में बड़ा फैसला सिर्फ अंदाजे के आधार पर लेना सही नहीं होता। अगर आपके मन में भी बार-बार यही सवाल आता है कि क्या मुझे नौकरी बदलनी चाहिए?, क्या सरकारी नौकरी छोड़कर प्राइवेट सेक्टर पर ध्यान दूं?, आखिर पैसा और प्रमोशन कब मिलेगा… तो अंदाजा लगाने के बजाय पूरी जानकारी के साथ मजबूती के साथ आगे बढ़े। ऐसे में Job & Career Prediction Report आपके करियर के लिए उठाया गया बेहद महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।

मनीष पाण्डेय

लेखक के बारे मेंमनीष पाण्डेयमनीष पाण्डेय, नवभारतटाइम्स.कॉम के धर्म सेक्शन में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वे धार्मिक विषयों, ज्योतिष और आध्यात्म के क्षेत्र में एक अनुभवी लेखक हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से लेकर डिजिटल मीडिया तक इनका लगभग 12 वर्षों का अनुभव है। यह गत 8 वर्षों से डिजिटल मीडिया में धर्म, ज्योतिष सहित अन्य सेक्शन के लिए लेखन का काम कर रहे हैं। जीवन में कुछ ऐसे अनुभवों का सामना हुआ जिनसे इनका झुकाव धर्म अध्यात्म की ओर हुआ और इन्होंने जीवन में धर्म और ज्योतिष के महत्व को खुद अनुभव किया। और तब से यह धर्म और ज्योतिष विषय पर स्वयं गहन अध्ययन कर रहे हैं और अपने अनुभव के साथ धर्म और ज्योतिष आधारित आलेख लिख रहे हैं।

मनीष ने वैदिक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, आर्थिक और करियर राशिफल, वेद-पुराण तथा रेमेडियल ज्योतिष का व्यापक और गहन अध्ययन किया है। विष्णु पुराण, शिव पुराण, स्कंद पुराण का इन्होंने ने अध्ययन किया है। रामायण और महाभारत का अध्ययन इन्होंने छोटी उम्र से ही करना शुरू कर दिया था क्योंकि इनके घर में धर्म कर्म का माहौल रहा है। और इनके घर में रामायण पाठ का आयोजन होता रहा है। इसलिए रामायण महाभारत की कथाओं पर भी आलेख लिखते रहे हैं। मनीष ज्योतिष शास्त्र में बताए गए उपायों को खुद भी आजमाते रहे हैं और अपने अनुभव के आधार पर पिछले कई वर्षों से ज्योतिषीय उपायों और शास्त्रों में वर्णित ज्ञान के माध्यम से लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास कर रहे हैं।

शिक्षा और उपलब्धि
मनीष पाण्डेय ने इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी) से मास कम्युनिकेशन में बैचलर डिग्री ली है। और यहां से उन्हें लेखन का समृद्ध ज्ञान हासिल हुआ है। वे जटिल भाषा को आसान शब्दों में प्रस्तुत करने की कला में निपुण हैं। यही वजह है कि उनके लेख ज्योतिष में रुचि रखने वाले पाठकों को आकर्षित करते हैं।

कार्य अनुभव
नवभारतटाइम्स.कॉम के साथ जुड़ने से पहले मनीष पाण्डेय ने कई अन्य संस्थानों में भी काम किया है। धर्म सहित अन्य विषयों पर अब तक 10000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। जी न्यूज, जनसत्ता.कॉम (इंडियन एक्सप्रेस) और दैनिक जागरण सहित कई मीडिया संस्थानों के साथ भी इनका लंबा कार्यानुभव रहा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और यूट्यूब की गहरी समझ उन्हें डिजिटल ऑडियंस से जुड़ने में मदद करती है।… और पढ़ें