रणबीर कपूर ने हाल ही में अयोध्या में जमीन खरीदी थी और अब एक बार फिर से रियल एस्टेट में इन्वेस्टमेंट किया है। अब उन्होंने इस सौदे के तहत पिंपरी गांव में मौजूद चार आपस में जुड़े प्लॉट खरीदे हैं और इनकी कुल कीमत 16 करोड़ से अधिक बताई गई है।

30 अप्रैल 2026 को दर्ज हुए इस सौदे के तहत पिंपरी गांव में मौजूद चार आपस में जुड़े प्लॉट खरीदे गए हैं। इनमें सबसे बड़ा प्लॉट 43,800 स्क्वॉयर मीटर का है, जिसकी कीमत 7.07 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा 29,900 स्क्वॉयर मीटर का दूसरा प्लॉट 4.62 करोड़ रुपये में खरीदा गया।
रणबीर ने पिंपरी गांव में मौजूद चार आपस में जुड़े प्लॉट खरीदे
तीसरे प्लॉट का एरिया 21,400 स्क्वॉयर मीटर है, जिसकी कीमत 3.31 करोड़ रुपये रही। वहीं, सबसे छोटा 8,900 स्क्वॉयर मीटर का प्लॉट 1.39 करोड़ रुपये में लिया गया। ये जानकारी सीआरई मैट्रिक्स के डॉक्यूमेंट्स में सामने आई है।
चारों प्लॉट की कुल कीमत 16.42 करोड़ रुपये
चारों प्लॉट का कुल एरिया 1,04,000 स्क्वॉयर मीटर यानी लगभग 25.7 एकड़ है। इन सभी की कुल कीमत 16.42 करोड़ रुपये रही। रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड के मुताबिक, इस खरीद पर 82.13 लाख रुपये का स्टांप शुल्क भी अदा किया गया।
रणबीर कपूर ने हाल के महीनों में जमीन में निवेश किया
यह पहली बार नहीं है जब रणबीर कपूर ने हाल के महीनों में जमीन में निवेश किया हो। मई 2026 में अभिनंदन लोढ़ा की कंपनी ने जानकारी दी थी कि अभिनेता ने उनकी ‘द सरयू’ प्रॉजेक्ट में करीब 3.31 करोड़ रुपये की कीमत का एक प्लॉट खरीदा है।
2,134 स्क्वॉयर फुट का यह प्लॉट सरयू नदी के किनारे
करीब 2,134 स्क्वॉयर फुट का यह प्लॉट सरयू नदी के किनारे विकसित की जा रही 75 एकड़ की टाउनशिप का हिस्सा है। कंपनी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट में आधुनिक क्लबहाउस, 35 से ज्यादा लाइफस्टाइल सुविधाएं और द लीला द्वारा संचालित पांच एकड़ में फैला पूरी तरह शाकाहारी लक्जरी होटल भी बनाया जाएगा।
बॉलीवुड सितारे अब मुंबई से बाहर भी रियल एस्टेट में तेजी से निवेश
रणबीर कपूर का यह निवेश इस बात का संकेत है कि बॉलीवुड सितारे अब मुंबई से बाहर भी रियल एस्टेट में तेजी से निवेश कर रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में कई सेलिब्रिटीज ने अलीबाग, लोनावला, पुणे और गोवा जैसी जगहों पर कृषि भूमि, हॉलिडे होम और प्रीमियम रिहायशी परियोजनाओं में पैसा लगाया है।
अमिताभ बच्चन, कार्तिक आर्यन, कृति सैनन जैसी हस्तियों के निवेश
रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन, कार्तिक आर्यन, कृति सैनन, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसी कई बड़ी हस्तियां भी देश के अलग-अलग हिस्सों में जमीन और प्रीमियम रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निवेश कर चुकी हैं।
दिवाली पर रिलीज होगी ‘रामायण: पार्ट 1’
बता दें कि रणबीर कपूर और साई पल्लवी की ‘रामायण’ दो पार्ट में रिलीज हो रही है। ‘पार्ट 1’ सिनेमाघरों में दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होने जा रही है जबकि नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म का दूसरा दिवाली 2027 में रिलीज करने की प्लानिंग है।
