सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा


इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी लियाम डॉसन ने पहले वनडे मैच में भारत के खिलाफ इतिहास रच दिया है. एजबेस्टन में इंग्लैंड की टीम पहले बैटिंग करने आई थी, जिसके लिए डॉसन ने 68 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. दरअसल वो अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाने वाले इंग्लैंड के दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. इंग्लैंड ने पहली पारी में 258 रन बनाए.

सबसे ज्यादा उम्र में पहला अर्धशतक

36 वर्षीय लियाम डॉसन पेशे से ऑलराउंडर हैं और साल 2016 में अपना वनडे डेब्यू किया था. पिछले 10 सालों में वो टीम से अंदर-बाहर होते रहे, लेकिन कभी बल्लेबाजी में अर्धशतक नहीं लगा पाए थे. उन्होंने 36 साल 135 दिन की उम्र में अपनी पहली वनडे फिफ्टी लगाई.

लियाम डॉसन अपना पहला वनडे अर्धशतक लगाने वाले इंग्लैंड के दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं. इस लिस्ट में सबसे ऊपर जॉफ्री बॉयकॉट का नाम है, जिन्होंने 38 साल 245 दिन की उम्र में अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाया था.

  • 38 साल 245 दिन – जॉफ्री बॉयकॉट
  • 36 साल 135 दिन – लियाम डॉसन
  • 35 साल 331 दिन – वेन लार्किंस
  • 35 साल 39 दिन – माइक बियरली

लियान डॉसन भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में नंबर-8 पर बैटिंग करने आए. डॉसन जब क्रीज पर आए, तब तक इंग्लैंड ने 107 रन पर 6 विकेट खो दिए थे. डॉसन ने जो रूट के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 121 रनों की पार्टनरशिप की और इंग्लैंड को छोटे स्कोर पर ढेर होने से बचाया. उन्होंने 83 गेंद में 68 रनों की जुझारू पारी के दौरान 6 चौके और एक छक्का लगाया.

इस मुकाबले में जो रूट भी भारतीय गेंदबाजों पर हावी रहे. रूट 76 रन बनाकर नाबाद लौटे और उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया.

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG 1st ODI: 107 रनों पर गिरे 6 विकेट, फिर रूट और डॉसन ने रचा इतिहास; इंग्लैंड ने भारत को दिया 259 का लक्ष्य

पहले वनडे के बीच इंग्लैंड ने अपनी टीम में किया बड़ा बदलाव, खूंखार खिलाड़ी को टीम में किया शामिल



Leave a Comment