जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। खुटार के महोलिया वीरान गांव निवासी हरिपाल का खेत पर पत्नी लक्ष्मी देवी से विवाद हो गया। उसने तमंचे से पत्नी के सीने पर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद अपने पेट में भी गोली मार ली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हरिपाल का पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। वह बेटे नरोत्तम के पास रहता था। जबकि लक्ष्मी छोटे बेटे जंगबहादुर के घर में रहती थी। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर खेत पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विवाद बढ़ने पर हरिपाल ने तमंचे से पत्नी के सीने पर गोली मार दी जिससे उनकी मृत्यु हो गई। कुछ देर बाद खुद को भी गोली मार ली। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि आज क्या विवाद हुआ था इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।