Weather Forecast 15 July,कल का मौसम 15 जुलाई: 12 घंटे के अंदर 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 60 की रफ्तार से हवा, IMD अलर्ट – tomorrow weather 15 july 2026 rain and thunderstorm alert in 22 states madhya pradesh uttar pradesh bihar delhi himachal pradesh – India News


अगले 12 घंटे के अंदर 22 राज्यों में जोरदार बारिश होने वाली है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान भी आएगा। मौसम विभाग ने लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा है।

Weather Update
22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
कल का मौसम 15 जुलाई 2026: मौसम विभाग ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में अगले 12 घंटे के अंदर गरज-चमक के साथ बरसात होगी। उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर संभावित निम्न दबाव क्षेत्र के गठन के प्रभाव से आने वाले 7 दिन के दौरान पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश की एक्टिविटी बढ़ने की संभावना है। 15 जुलाई को ओडिशा में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिाश होने की भी संभावना है। आने वाले 6–7 में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों, पश्चिम-मध्य भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश अपेक्षाकृत कम होगी।

इन 22 राज्यों में अलर्ट

मौसम विभाग ने 15 से 17 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 15 जुलाई से 20 जुलाई तक दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश का अलर्ट है।

दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में छाएंगे बादल (15 से 19 जुलाई): मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 15 जुलाई से 19 जुलाई तक पूरे सप्ताह आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। 15 जुलाई को बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 16 जुलाई को आंशिक बादल छाएंगे, लेकिन बारिश इस दिन भी नहीं होगी। 17 से 19 जुलाई तक भी बादल तो छाएंगे, लेकिन बारिश का कोई अनुमान नहीं है।

उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश (15 जुलाई): पीलीभीत, लखीमपुर, सीतापुर, बहराइच, हरदोई, शहजहांपुर, बाराबंकी, लखनऊ, फतेहपुर, रायबरेली, कानपुर, इटावा, जालौन, बांदा, आगरा, ओरैया और हमीरपुर में भारी बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट है। प्रयागराज में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। राजधानी लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

बिहार में भीषण बारिश (15 जुलाई): अररिया और किशनगंज में कल तूफानी बारिश की चेतावनी है। वहीं, समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पुर्णिया, सहरसा, बेगुसराय में मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी पटना, नालंदा और गया में आसमान साफ रहेगा। पटना में कल अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

शहर अधिकतम तापमान(14 जुलाई) न्यूनतम तापमान(14 जुलाई)
दिल्ली 38°C 30°C
मुंबई 31°C 28°C
चेन्नई 37°C 29°C
कोलकाता 33°C 28°C
लखनऊ 35°C 29°C
पटना 34°C 28°C
रांची 31°C 24°C
भोपाल 32°C 26°C
जयपुर 36°C 29°C
शिमला 28°C 20°C
नैनीताल 26°C 22°C

मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में तगड़ी बारिश (15 जुलाई): छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, कटनी, शहडोल, सतना, रीवा, सिंगरौली, सीधी, धार झाबुआ, अलीराजपुर, इंदौर, उज्जैन, मंदसौर में भारी से भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी। वहीं, भोपाल, विदिशा, रायसेन, दमोह, सागर, अशोकनगर, खंडवा, हरदा, बैतूल, खरगौन, बुरहानपुर, कटनी, पन्ना, छतरपुर, जबलपुर, टीकमगढ़ में आसमान साफ रहेगा। राजधानी भोपाल में कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में चेतावनी (15 जुलाई): राज्य में पूरे हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट है। शिमला, सुंदरनगर, भुंतर, कांगड़ा, जोत और मुरारी देवी, बिलासपुर, नेरी, शिमला, कुफरी, हमीरपुर और ताबो में आंधी-बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 37 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट (15 जुलाई): उत्तराखंड के नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत में भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं, तेहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा और उधमसिंह नगर में आसमान साफ रहने वाला है। कल देहरादून का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

अक्षय श्रीवास्तव

लेखक के बारे मेंअक्षय श्रीवास्तवअक्षय श्रीवास्तव, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मार्च 2025 में उन्होंने टाइम्स समूह का डिजिटल विंग नवभारत टाइम्स (NBT Digital) ज्वाइन किया। यहां अक्षय न्यूज टीम का हिस्सा हैं और राष्ट्रीय खबरों के साथ-साथ दिल्ली और अपराध से जुड़े समाचारों का संपादन और क्यूरेशन करते हैं। समय-समय पर वह फील्ड रिपोर्टिंग में भी उतरते हैं। अक्षय ग्राउंड पर जाकर खबरों के पीछे छिपी कहानी को निकालने में रुचि रखते हैं। अपने 13 साल के पत्रकारिता के अनुभव में अक्षय ने रिपोर्टिंग के साथ-साथ डेस्क पर भी कई जिम्मेदारियां संभाली हैं। अक्षय ने साल 2019 और 2024 की राजनीति के निर्णायक लोकसभा चुनाव भी कवर किए हैं।

करियर के दौरान अक्षय ने प्रिंट मीडिया में एक लंबी पारी खत्म कर साल 2018 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा। यहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता का शुरुआती काम सीखा। इसके बाद वह दैनिक भास्कर के डिजिटल सेक्शन में काम करने लगे। यहां उन्होंने जीके सेक्शन की जिम्मेदारी संभाली। आज तक में कार्य के दौरान अक्षय ने कनमैलियों पर एक एक्सक्लूसिव स्टोरी की, जो चर्चा का विषय रही। नवभारत टाइम्स में वह कफ सिरप पीकर अपने बच्चे गंवाने वाले परिवारों तक पहुंचे और उनका दर्द जाना।

पत्रकारिता का अनुभव
अक्षय का पत्रकारिता करियर हिंदी अखबार दैनिक नव भारत भोपाल के साथ साल 2013 में बतौर ट्रेनी शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश से प्रकाशित राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर में 2014 से 2016 तक उप-संपादक के रूप में कार्य किया। 2016 से 2018 तक अक्षय ने दैनिक हरिभूमि समाचार पत्र में बतौर उप-संपादक काम किया। साल 2018 में दैनिक भास्कर के साथ उन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद जनवरी 2022 में AajTak डिजिटल के साथ जुड़े और मार्च 2015 तक होम पेज पर अपनी सेवाएं दीं।

अक्षय ने एशिया के पहले पत्रकारिता विश्वविद्यालय माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से बीएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) और एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) की पढ़ाई की है। विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान वह कई प्रतियोगताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं।… और पढ़ें