IND vs ENG Highlights: गेंदबाजों के तूफान के बाद शुभमन गिल की मैच विनिंग पारी, यूके दौरे पर भारत की पहली जीत, अंग्रेजों को किया चित – india vs england first odi at edgbaston higlights full match report of ind vs eng odi match shubman gill jasprit bumrah


IND vs ENG ODI: गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान शुभमन गिल के 80 रन के दम पर टीम इंडिया ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

ind vs eng odi
टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराया
बर्मिंघम: इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा गए पहले वनडे में भारतीय क्रिकेट टीम ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर ली है। इस मैच में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने यूके दौरे पर 6 हार के बाद अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 258 रन लगाए। जिसके बाद टीम इंडिया ने शुभमन गिल , अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर की शानदार पारियों के दम पर इस मैच को 4 ओवर पहले ही जीत लिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

शुभमन गिल ने टीम इंडिया को संभाला

पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 45.2 ओवरों में 4 विकेट खोकर 262 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारतीय पारी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही जब रोहित शर्मा महज 11 रन बनाकर सैम करन का शिकार बने और विराट कोहली भी केवल 5 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चलते बने। इसके बाद शुभमन गिल ने भारतीय पारी को संभाला और 75 गेंदों में 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से 80 रनों की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन वह रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए। मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर ने 35 रनों का योगदान दिया और केएल राहुल केवल 1 रन ही बना सके। अंत में वाशिंगटन सुंदर ने शानदार अर्धशतक जमाते हुए नाबाद 52 रनों (63 गेंद, 4 चौके, 1 छक्का) की सूझबूझ भरी पारी खेली और टीम को जीत की दहलीज के पार पहुंचाया।

अक्षर पटेल का शानदार प्रदर्शन

इस मुकाबले में ऑलराउंडर अक्षर पटेल भारत की जीत के सबसे बड़े मसीहा साबित हुए। जब टीम को एक मजबूत फिनिश की जरूरत थी तब अक्षर ने बल्ले से तबाही मचाते हुए महज 52 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 57 रनों की धुआंधार पारी खेली और सुंदर के साथ मिलकर मैच को एकतरफा अंदाज में खत्म किया। बल्लेबाजी में इस शानदार प्रदर्शन से पहले अक्षर ने गेंद से भी कहर बरपाया था जहां उन्होंने अपनी फिरकी के जाल में फंसाकर इंग्लैंड के 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उनके इस बेजोड़ ऑलराउंड प्रदर्शन ने इंग्लिश टीम की कमर तोड़ दी और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का भी बना दिया।

इंग्लैंड ने बनाए थे 258 रन

इससे पहले,अनुभवी बल्लेबाज जो रूट और लियाम डॉसन के अर्धशतकों और 7वें विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की मदद से इंग्लैंड ने भारतीय तेज गेंदबाजों के दिए शुरुआती झटकों से उबरते हुए 258 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर 13वें ओवर तक बिना किसी नुकसान के 61 रन था। इसके बाद उसने 22वें ओवर तक 6 विकेट 107 रन पर गंवा दिए और लग रहा था कि मेजबान टीम 150 रन भी नहीं बना सकेगी।

रूट और डॉसन की शानदार साझेदारी

रूट ने हालांकि 76 गेंद में 76 और डॉसन ने 83 गेंद में 68 रन की पारी खेलकर टीम को संकट से निकाला। रूट ने बुमराह के पहले दो स्पैल खत्म होने का इंतजार किया और बाद में अक्षर पटेल की गेंदों की धुनाई की। बुमराह ने 9 ओवर में 31 रन देकर एक विकेट लिया जबकि गुरनूर बरार ने 9 ओवर में 61 रन देकर दो विकेट चटकाए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 10 ओवर में 50 रन देकर दो विकेट लिए।

बुमराह ने किया कमाल

इंग्लैंड ने उछाल और सीम लेती पिच पर बल्लेबाजी का फैसला किया। छह सप्ताह के ब्रेक के बाद लौटे बुमराह ने पहले स्पैल में चार ओवर में सिर्फ आठ रन दिए। जैकब बेथेल (31 गेंद में 14 रन) और बेन डकेट (45 गेंद में 43 रन ) उनका सामना नहीं कर सके। उन्होंने अपने स्पैल में 36 डॉट गेंद डाली। दूसरे छोर से प्रसिद्ध ने भी बेहतर गेंदबाजी की। वहीं डकेट ने बरार के पहले ओवर में 17 रन निकाले। बरार के अगले ओवर में भी दो चज्ञैके लगे लेकिन तीसरे ओवर में उन्होंने तीन गेंद के भीतर दो विकेट लिए।

दीपेश शर्मा

लेखक के बारे मेंदीपेश शर्मा दीपेश शर्मा वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने साल 2021 में ‘ज़ी न्यूज़’ से अपने करियर की शुरुआत की और बहुत कम समय में अपनी सटीक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन से पहचान बनाई। वे जनवरी 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 4.5 साल का अनुभव है। पत्रकारिता में सक्रिय होने से पहले दीपेश कई खेलों में स्टेट लेवल के खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने बैडमिंटन और ताइक्वांडो में स्टेट लेवल तक प्रतियोगिताओं में भाग लिया है।

विशेषज्ञता: दीपेश शर्मा खास तौर पर खेल की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह क्रिकेट, बैडमिंटन, रेसलिंग, एथलेटिक्स, WWE, हॉकी और टेनिस जैसे खेलों की गहरी समझ रखते हैं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वह वीडियो एंकरिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और वीडियो एडिटिंग में निपुण।

शिक्षा: मूल रूप से हरियाणा के पलवल के रहने वाले दीपेश ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से बैचेलर में स्नातक किया। उन्होंने साल 2021 में अपनी स्नातक डिग्री पूरी की थी।और पढ़ें